फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   daughters again proved their talent

Deoria News: बेटियों ने फिर साबित की प्रतिभा, 12वीं में आफरीन को प्रदेश में नौवां स्थान, 10वीं में निभा ने किया जिला टॉप

Wed, 26 Apr 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 26 Apr 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
daughters again proved their talent
युपी बोर्ड परिणाम घोषित होने के बाद युग निर्माण सिनियर सेकंड्री की प्रबंधक सुनीता पांडेय ने इंट
- कृषक इंटर कॉलेज विशुनपुर कला की आफरीन ने गाड़ा झंडा
विज्ञापन

- जनपद में हाईस्कूल का 88.91 एवं इंटर में 65.50 प्रतिशत रहा परीक्षाफल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में जनपद की बेटियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हाईस्कूल में जनता हायर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की निभा ने 95.67 और इंटर में कृषक इंटर कॉलेज विशुनपुर कला की आफरीन ने 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की सूची में नौवां एवं जिले में पहली रैंक हासिल की है। जनपद की टॉप टेन सूची में दोनों परीक्षा में कुल 38 विद्यार्थियों ने जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है।
16 फरवरी से चार मार्च तक संपन्न हुई यूपी बोर्ड की वर्ष 2023 की परीक्षा में जनपद में हाईस्कूल में 71,954 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे, इसमें 67,931 परीक्षा में शामिल एवं 55,952 उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। इंटर में 68211 पंजीकृत, 66411 उपस्थित एवं 43501 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। हाईस्कूल में एमपीआईसी कुर्मीपट्टी पथरदेवा के आदित्य मद्धेशिया 95.50 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे तथा देवानंद इंकॉ.पथरदेवा के पीयूष कुमार, सीएस मेमोरियल इंकॉ. बेलकुंडा वनस्पति बाजार की सौम्या सिंह, गर्ग इंटर कालेज पिपरा खेमकरन भलुअनी की जागृति वर्मा 95.33 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आए हैं। पीएस हाईस्कूल देवघाट भटनी के शनि यादव को 95.17 प्रतिशत के साथ चौथा, सुभाष इंटर कालेेज भटनी की साक्षी मिश्रा व संध्या कुमारी, प्रेस्टिज इं.कॉ. देवरिया के अभय यादव व संत पुष्पा इंकॉ. देवरिया की रामशा खान संयुक्त रूप से 95 प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर हैं। छठवें स्थान पर संयुक्त रूप से एडी इंकॉ. गंभीरपुर के अमन प्रजापति, बीआरडी इंकॉ. बल्लीपट्टी पथरदेवा के अंकित चौरसिया व संजीव सिंह, संत पुष्पा इंकॉ. के आदित्य कुमार तिवारी 94.83 प्रतिशत के साथ हैं। अशोक इं. कॉ.रामपुर कारखाना के अनुज कुमार सिंह, अल्ट्रासोनिक ट्यूटोरियल हायर सेकेंड्री गौरीबाजार के नितिन गुप्ता 94.67 प्रतिशत के साथ सातवें स्थान पर आए हैं। आठवें स्थान पर संयुक्त रुप से 94.50 प्रतिशत के साथ श्रीकृष्ण इं.कॉ.आश्रम बरहज की अमृता गुप्ता, प्रेस्टिज के सैफ अली, कदमसती इंकॉ. खरेसर के आदर्श कुमार गुप्ता, जोनिया इं.कॉ. पुरवां मेहड़ा के मोइन खान, कौंतेय विद्यापथ हायर सेकेंड्री धतुरा खास के राज यादव रहे। आरएसएम उमावि विशुनपुर कला के अरबाज अंसारी 94.33 प्रतिशत के साथ नौवें एवं संत पुष्पा के मानस चतुर्वेदी व श्रीकृष्ण एसएस इंकॉ.भलुअनी की रोशनी यादव 94.17 प्रतिशत अंक के साथ हाईस्कूल में 10वीं रैंक हासिल की हैं।
विज्ञापन

----------------
इंटर की परीक्षा में युग निर्माण की छात्राओं का रहा जलवा
इंटर की परीक्षा में इस बार देवरिया खास स्थित युग निर्माण सीनियर सेकेंडरी स्कूल की चार छात्राओं ने जिले की सूची में जगह बनाई है। श्रेया सिंह ने 95.40 प्रतिशत के साथ दूसरे, इन्हीं की छोटी बहन प्राची सिंह व श्रद्धा मद्धेशिया ने 94.60 प्रतिशत के साथ तीसरे, जनता इंटर कालेज पिपरा कछार के कुलदीप राज ने 94.20 प्रतिशत के साथ चौथा, शांति निकेतन इंटर कालेज टेकुआ के गौरव चौरसिया 94 प्रतिशत के साथ पांचवें, कृषक इंटर कालेज विशुनपुर कला की प्रिया शर्मा ने 93.80 प्रतिशत के साथ छठा, कृषक इंकॉ. विशुनपुर कला की प्रियंका कुशवाहा व अभयानंद शिक्षण संस्थान शिवधरिया के अमरनाथ यादव 93.60 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से सातवें, बीपी इंकॉ. की जाह्नवी सिंह 93.40 प्रतिशत के साथ आठवें, श्री बापू इंटर कालेज सोहनपुर की ज्योति गुप्ता एवं एसएन इंकॉ. उरर्दौली की अंजलि यादव 93 प्रतिशत अंक के साथ नौवें तथा जोनिया इंकॉ. के प्रवेश यादव व युग निर्माण देवरिया खास की शालू द्विवेदी ने 92.80 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से 10वीं रैंक हासिल की है। डीआईओएस डॉ. विनोद कुमार राय ने बताया कि जनपद में इस बार हाईस्कूल मेें 88.91 एवं इंटर में 65.50 प्रतिशत परीक्षाफल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed