{"_id":"6afb4e81181d2066ad0b0124","slug":"daughter-renounces-claim-to-fathers-property-court-delivers-verdict-deoria-news-c-208-1-deo1049-196835-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पिता की संपत्ति पर बेटी ने छोड़ा दावा, अदालत ने सुनाया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पिता की संपत्ति पर बेटी ने छोड़ा दावा, अदालत ने सुनाया फैसला
Tue, 17 Nov 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। पिता की संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर दायर दीवानी वाद में अदालत ने तीन बेटों और मां के पक्ष में फैसला सुनाया है। बेटी ने अदालत में स्पष्ट किया कि वह पिता की चल-अचल संपत्ति में हिस्सा नहीं चाहती हैं। सभी पक्षों के बयान और दस्तावेजों के आधार पर सिविल जज सीनियर डिवीजन सीमा सिंह द्वितीय ने छह नवंबर को फैसला सुनाया।
शहर के स्टेशन रोड निवासी राजकुमार अग्रवाल ने वर्ष 2025 में अपने भाइयों वेद प्रकाश अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, मां लक्ष्मी देवी अग्रवाल और बहन अनुराधा हिसारिया के खिलाफ दीवानी वाद दाखिल किया था। उनके पिता ओमप्रकाश अग्रवाल का 25 अक्तूबर 2025 को निधन हो गया था।
इसके बाद पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए अदालत से घोषणा की मांग की गई थी। सुनवाई के दौरान मुजफ्फरपुर निवासी अनुराधा हिसारिया ने बताया कि वह ओमप्रकाश अग्रवाल की इकलौती बेटी हैं।