फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Daughter-in-law beats her mother-in-law and father-in-law in a dispute.

Deoria News: विवाद में बहू ने सास-ससुर को पीटा

Sun, 12 Oct 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 12 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law beats her mother-in-law and father-in-law in a dispute.
खुखुंदू। क्षेत्र के मकुनही गांव में शनिवार की सुबह करीब सात बजे बहू ने सास-ससुर की पिटाई कर दी। आरोप है कि बारिश का पानी निकालने के लिए टुल्लू पंप लेने गए ससुर पर बहू हमलावर हो गई। बीच-बचाव करने पर सास को भी नहीं छोड़ा। पीड़ित ने थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मकुनही गांव निवासी दीपचंद यादव (70) का कहना है कि उनके दो बेटे हैं। बड़े बेटे की शादी हो चुकी है। बहू आए दिन मारपीट करती है। हाल ही में उसका पति भी बाहर से घर आया था, उसे भी मारपीट कर खदेड़ दिया। बारिश होने से अंदर ग्राउंड मकान में पानी भर गया है। उसमें रखा आनाज, कपड़ा सहित अन्य सामान नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

पानी निकासी के लिए शनिवार की सुबह करीब सात बजे छत पर लगे टुल्लू पंप लाने गया। बहू ने मना करते हुए गाली देने लगी। इसके बाद मारपीट कर घायल कर दिया। चीखने-चिल्लाने पर जब पत्नी लीला देवी बीच-बचाव करने आई तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। रविवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed