फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   darshna singh says, government determinedto make women self reliant

सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित : दर्शना सिंह

Mon, 26 Oct 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
darshna singh says, government determinedto make women self reliant
सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित : दर्शना सिंह
विज्ञापन

देवरिया। भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करती हुईं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है। उनके जन्म से लेकर जीवन के प्रत्येक क्षण, प्रत्येक चरण में बहन-बेटियों की रक्षा व सुरक्षा एवं उनके भविष्य के निर्माण के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चल रही हैं।
उन्होंने कहा कि चाहे वह प्रसूता के पोषण के लिए छह हजार रुपये की सीधी मदद से हो, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का अभियान हो, निशुल्क में जच्चा-बच्चा के टीकाकरण के अभियान की सुनिश्चित व्यवस्था हो, ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री आवास की योजना हो, गरीब परिवारों की बच्चियों की शिक्षा की व्यवस्था हो आदि सभी योजनाएं महिलाओं के सम्मान व उनके उत्थान, उनकी प्राणों की रक्षा के लिए बनाई गई है।
विज्ञापन

सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं के उत्थान एवं सम्मान के लिए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार और भी कई विभिन्न योजनाएं लाने जा रही है। जिससे महिलाएं आने वाले दिनों में और भी आगे जा सकें। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भारती शर्मा ने की। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री वृंदा कुशवाहा, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, स्मिता चंद, नगरपालिका की अध्यक्षा अलका सिंह, रीतावली पांडेय, इशू चौरसिया, मिंति देवी, निर्मला गौतम, रेनू देवी, मंजू शर्मा, दुर्गावती देवी, आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed