फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Darkness sets in as the evening approaches, it is difficult to walk on the broken road.

Deoria News: शाम ढलते ही छा जाता है अंधेरा, टूटी सड़क पर चलना मुश्किल

Wed, 01 Nov 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 01 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Darkness sets in as the evening approaches, it is difficult to walk on the broken road.
बरहज। नगर स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग पर शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है, जिससे टूटी सड़क पर लोगों का राह चलना मुश्किल हो जाता है। सड़क के सुंदरीकरण के लिए रेल विभाग और नगरपालिका के अधिकारियों द्वारा सर्वे किया गया था। जिसके अधर में लटके होने से समस्याएं जस की तस बनी हुईं हैं।
विज्ञापन

बीआरडीबीडी पीजी काॅलेज आश्रम तिराहे से रेलवे स्टेशन को जाने वाली करीब 1100 मीटर लंबी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क पर छोटे-बड़े करीब चार दर्जन से अधिक गड्ढे बन गए हैं। जबकि कुछ जगहों पर सड़क का अस्तित्व ही समाप्त हो गया है। सड़क से रेलवे स्टेशन के अलावा बैंक, एटीएम, वन विभाग, विद्यालय के छात्रों और लोगों की आवाजाही रहती है। जबकि बालूछापर, राजनगर वार्डों के अलावा देईडीहा, भैदवां आदि गांवों के लिए सवारी गाड़ियां जाती हैं। पथ प्रकाश का समुचित प्रबंध न होने और सड़क टूटने से उक्त रास्ते से आवागमन दुरूह हो गया है। चिंतामणि साहनी, अरविंद रावत, बिरजानंद, जितेंद्र भारत आदि का कहना है कि डेढ़ वर्ष पूर्व रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सफीउल्लाह अंसारी और नगरपालिका के ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय की ओर से सड़क के सुंदरीकरण के लिए सर्वे कराया गया था। जिसको लेकर उम्मीद जगी थी।
विज्ञापन


लोगों का यह भी कहना है कि अधिकारियों का कहना था कि रेलवे स्टेशन तक करीब 1100 मीटर तक जाने वाली सड़क की पिचिंग, उच्चीकरण, चौड़ीकरण, डिवाइडर, पथ-प्रकाश और सड़क के दोनों तरफ नाली निर्माण कराया जाएगा, लेकिन सर्वे के बाद योजना ठंडे बस्ते में चली गई। सड़क का दुरुस्तीकरण न होने और आवागमन में हो रही असुविधाओं को लेकर लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
रेलवे स्टेशन मार्ग के सुंदरीकरण के लिए सर्वे कराया गया था, लेकिन रेल विभाग की ओर से एनओसी आदि नहीं मिलने के कारण योजना रुकी हुई है। विभागीय से हरी झंडी मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- चंद्रकृष्ण पांडेय, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका गौरा-बरहज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed