फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dap

कुकुर घाटी समिति से सैकड़ों बोरी डीएपी खाद बरामद, नकली होने का शक

Thu, 09 Dec 2021 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
dap
कुकुर घाटी समिति से सैकड़ों बोरी डीएपी खाद बरामद, नकली होने का शक
विज्ञापन

सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया, छिड़काव के समय किसानों को हुआ आभास
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। विकास खंड के खामपार थाना अंतर्गत साधन सहकारी समिति कुकुर घाटी द्वारा सैकड़ों नकली डीएपी खाद बेचने का आरोप किसानों ने लगाया है। किसानों के अनुसार, खाद खेत में डालने लगे तो उन्हें इसका आभास हुआ। बुधवार को किसान समिति पर खाद वापस करने पहुंच गए। मामले की जानकारी होने पर जिला कृषि अधिकारी और एसडीएम पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। यहां से गोदाम में रखी सैकड़ों बोरी नकली डीएपी खाद बरामद की। प्रदर्शन कर रहे किसानों को एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

साधन सहकारी समिति कुकुर घाटी बिहार सीमा पर स्थित है। गोदाम से गांव के सैकड़ों किसान डीएपी खाद ले गए थे। बुआई के दौरान खाद का छिड़काव करने पर हाथ काला होने पर उन्हें शक हुआ। कुछ किसानों ने खाद को हाथ में लेकर रखड़ा तो वह राख जैसी हो गई। यह सूचना गांव में तेजी से फैल गई कि समिति से आई खाद नकली है। कुछ लोगों ने इसकी सूचना जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल व एसडीएम भाटपाररानी राजपति वर्मा को दी। जिला कृषि अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। खाद का नमूना लेकर गोदाम को सील कर दिया। इसी बीच एसडीएम राजपति वर्मा भी पहुंच गए। एसडीएम को देखते ही खाद वापस करने आए किसान हंगामा करने लगे। किसानों के उग्र प्रदर्शन को देखकर सचिव अशोक यादव गोदाम छोड़कर फरार हो गए थे। हालांकि बाद में वह भी पहुंचे। किसान एसडीएम से खाद वापस कराकर भुगतान कराने की मांग कर रहे थे। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो किसान शांत हुए। एसडीएम ने किसानों का नाम व खाद की मात्रा नोट कर सूची बनाने का निर्देश कर्मचारियों को दिया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि खाद देखने से तो नकली लग रही है, परंतु सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है। वहीं, एसडीएम राजपति वर्मा ने कहा कि जांच की जा रही है। गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed