फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Danpanr flow, flood protection wall has fallen into the cracks

बहे डैंपनर, बाढ़ सुरक्षा दीवार में पड़ गई दरार

Mon, 15 Aug 2016 12:02 AM IST
deoria
deoria Updated Mon, 15 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Danpanr flow, flood protection wall has fallen into the cracks
पलिया में नौ करोड़ की परियोजना की दुर्दशा से लोग नाराज। - फोटो : अमर उजाला
पलिया गांव में गोर्रा के तटबंध पर कटान रोकने को नौ करोड़ रुपये की परियोजना पर पूरी तरह पानी फिरता नजर आ रहा है। यहां गांव को बचाने के लिए बना डैंपनर बहने लगा है, वहीं बाढ़ सुरक्षा दीवार में जगह जगह दरार पड़ गई है। इससे नाराज गांव के लोगों ने भाजपा नेता मोहन उपाध्याय के नेतृत्व में सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने पलिया में चल रही नौ करोड़ रुपये की परियोजना की टीएसी जांच कराने की मांग की है। लोग गुणवताविहीन कार्य को लेकर मंगलवार को तहसील का घेराव करेंगे। भाजपा नेता मोहन उपाध्याय, अनिरुद्ध चौधरी, लाल प्रताप सिंह, सिड्डु सिंह, अनिल गुप्ता, रामनिवास पासवान आदि ने कहा कि छह माह पहले पलिया कटान पर नौ करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ निरोधक परियोजना शुरू की गई। इस योजना के तहत कटान स्थल पर डैंपनर और गांव को बचाने के लिए सीमेंटेड दीवार बनाई गई है। 
विज्ञापन


हालात यह कि कटान रोकने के लिए बने डैंपनर बाढ़ का पानी तो दूर बरसात का पानी भी नहीं झेल पाए। नदी का जल स्तर बढ़ने के साथ ही सभी डैंपनर बहने लगे हैं। बाढ़ से गांव को बचाने के लिए बनी दीवार में दर्जनों जगह दरार पड़ गई है। गुणवत्ताविहीन काम से सरकार का नौ करोड़ रुपया पानी में बह गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed