{"_id":"6988d6794d398c768e06ee28","slug":"dangling-wires-endanger-lives-villagers-stage-protest-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-174478-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लटक रहे तार से खतरे में जान, गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लटक रहे तार से खतरे में जान, गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन
Mon, 09 Feb 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। क्षेत्र के बारीडीहा गांव में रविवार को बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने गांव में लटक रहे तार से जान को खतरा बताया। कहा कि तार ठीक कराने में अधिकारी रुचि नहीं ले रहे।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहर हनुमान मंदिर के पास 10 केबी का ट्रांसफाॅर्मर लगा है। उससे नरेंद्र पटेल, बागेंद्र दुबे, सर्वेश दुबे, अवधेश, नरेंद्र, सुरेश दुबे, जयनाथ दुबे आदि 30 लोगों को बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। कई लोगों के घर की दूरी 100 मीटर से अधिक है। उन लोगों के घर गया केबल का तार लटककर नीचे आ गया है, जिससे दुर्घटना का डर बना है।
ग्राम प्रधान प्रमोद दुबे ने कहा कि केबल तार जमीन छू रहे हैं। गांव के बच्चे वहीं खेलते हैं। ऐसे में कभी भी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। बिजली निगम के अफसरों को भी इसकी सूचना दी जा चुकी है। इस बाबत एसडीओ शक्ति सिंह ने कहा कि लाइनमैन को तार ठीक करने का निर्देश दे दिया गया है।