{"_id":"64e7a6532d6f7640f207c234","slug":"danger-on-highway-tracks-increased-slippery-due-to-rain-water-and-mud-deoria-news-c-207-1-sgkp1002-3268-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हाईवे की पटरियों पर खतरा, बारिश के पानी व कीचड़ से बढ़ी फिसलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हाईवे की पटरियों पर खतरा, बारिश के पानी व कीचड़ से बढ़ी फिसलन
विज्ञापन
पेट्रोलपंप और ढाबों के सामने बने गड्ढे में हुआ जलभराव
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। फोरलेन हाईवे की दोनों तरफ की पटरियों पर जगह-जगह बारिश का पानी भर गया है। जिस कारण कीचड़ और फिसलन है। अगर साइड लेने के चक्कर में कोई वाहन सड़क से उतरा तो अनियंत्रित होना तय है। सबसे ज्यादा खतरा बाइक लेकर चलने वालों को है। बाइक सवार राहगीरों को जोखिम भरी यात्रा करनी पड़ रही है। उसके बाद भी एनएचएआई के जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ देखकर अंजान बने हुए हैं।
बस्ती से अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढाबों और पेट्रोल पंपों के सामने गहरे गड्ढे हो गए हैं। बरसात होने पर इन गड्ढों में पानी भरने से खतरा और भी बढ़ गया है। पटरियों पर गड्ढे में पानी भरने से दो पहिया और साइकिल सवार की दिक्कत और बढ़ गई है। जब हाईवे पर ओवरटेकिंग में कई गाड़ियां एक साथ आ जाती हैं, उस समय पटरी सही न होने के कारण बाइक सड़क से पटरी पर नहीं उतर पाती। जिससे हादसा होने की आशंका बढ़ जाती है। हाईवे के फुटहिया, पुरैना, कट्या, गड़हा गौतम, खजुहा, पिकौरा सानी, रजौली, संसारीपुर, भदावल, महुघाट, बड़हर कला, छावनी, मझौवा, विक्रमजोत सहित हाईवे के ढाबों और पेट्रोलपंप के सामने पटरियों पर कीचड़ और गड्ढों में पानी भर गया है। क्षेत्र के जितेंद्र शुक्ला, राकेश कुमार, विवेक पांडेय ने बताया कि खराब पटरियों और एनएचएआई की टूटी पटरियों को ठीक कराने के लिए कई बार एनएचएआई के अधिकारियों से कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एनएचएआई आरई ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि हाईवे पर पटरियाें को जल्द ही ठीक कराया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों की सुनिए
बैहार गांव के बीरेंद्र पांडेय ने बताया कि हाईवे से पटरियों पर कीचड़ और पानी भरा है। जिससे बाइक सवार और साइकिल से चलने वालों के लिए खतरा बना हुआ है। जरा चूका तो दुर्घटना का शिकार हो गया। कप्तानगंज के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार राय ने बताया कि हाईवे की पटरियों पर झाड़ियां उग गई हैं। जब एक साथ कई बड़े वाहन आगे पीछे आ जाते है तो खतरा बढ़ जाता हैं। लेकिन पटरियां ठीक न होने के कारण बाइक सड़क से नीचे नहीं उतार मिलता है। बेलगड़ी के रहने वाले बीरेंद्र सिंह ने बताया कि बस्ती जिले में दो टोल प्लाजा होने के बाद भी न तो हाईवे की सड़क ठीक है और न ही पटरियां। वहीं पोखरा के रहने वाले बागीश पांडेय ने बताया कि हाईवे पर चलना पूरी तरह से खतरनाक हो गया है। खराब सड़क और पटरियों को ठीक कराने के लिए कई बार एनएचएआई के अधिकारियों से कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।