फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   girl was murdered in love triangle in Deoria UP

प्यार का The End: प्रेम त्रिकोण में हुई थी युवती की हत्या, पुलिस ने किया घटना का पर्दाफाश

Sat, 06 Aug 2022 10:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2022 10:05 AM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि युवती अपने प्रेमी शैलेंद्र राजभर पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। शादी नहीं करने पर पूरे परिवार को मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दे रही थी। इसी वजह से शैलेंद्र ने अपनी पत्नी शोभा तथा अनिल गुप्ता के साथ मिलकर बाइक से उसे डुमरी बंधे पर ले आए और गले को गमछे से कसकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
girl was murdered in love triangle in Deoria UP
युवती की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजती लार पुलिस - फोटो : SALEMPUR

विस्तार

देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के के डुमरी गांव के समीप बंधे पर 31 जुलाई की सुबह मिले युवती के शव मामले का लार पुलिस ने शुक्रवार को पर्दाफाश कर दिया। तीन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने दावा किया है कि युवती की हत्या प्रेम त्रिकोण में हुई थी।
विज्ञापन


31 जुलाई को पिंडी के समीप डुमरी बंधे पर एक अज्ञात युवती का शव मिला था। काफी मशक्कत के बाद शव की पहचान बलिया जिले के निवासी के रूप में हुई थी। परिजनों के अनुसार, युवती करीब 3 माह पूर्व घर से बिना बताए चली गई थी। बाद में पता चला कि वह किसी आर्केस्ट्रा में काम करती है। उसका शव 31 जुलाई की सुबह डुमरी गांव के बंधे पर मिला था।
विज्ञापन


लार पुलिस युवती के मोबाइल का कॉल डिटेल निकाल कर हत्याभियुक्तों तक पहुंचने का प्रयास कर रही थी। इसी बीच पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे। थाना क्षेत्र के सुतावर मोड़ से घटना में शामिल तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि युवती अपने प्रेमी शैलेंद्र राजभर पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। शादी नहीं करने पर पूरे परिवार को मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वजह से शैलेंद्र राजभर ने अपनी पत्नी शोभा राजभर तथा अनिल गुप्ता के साथ मिलकर बाइक से उसे डुमरी बंधे पर ले आए तथा गले को गमछे से कसकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शैलेंद्र राजभर, उसकी पत्नी शोभा राजभर निवासी ग्राम तेनूवा, थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया तथा अनिल गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता निवासी ग्राम जमसड़ा थाना लार को गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed