फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Damaged statue of Satyagrahi Khajri Bhagat not replaced even after six months.

Deoria News: सत्याग्रही खजड़ी भगत की क्षतिग्रस्त प्रतिमा छह माह में भी नहीं बदली

Sat, 08 Aug 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 08 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Damaged statue of Satyagrahi Khajri Bhagat not replaced even after six months.
भाटपार रानी। अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान सत्याग्रही भागवत भगत खजड़ी वाले को दो साल गोरखपुर जेल में बिताना पड़ा था। क्षेत्र में घूम-घूम कर आजादी की अलख जगाने वाले इस महान स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा बंगरा बाजार चौराहे पर स्थापित है। बीते 5 फरवरी की रात में एक सिरफिरे ने प्रतिमा खंडित कर दी। जिसको लेकर अगले दिन बड़ा हंगामा हुआ। लेकिन क्षतिग्रस्त प्रतिमा आज तक नहीं बदली गई।
विज्ञापन

भटनी ब्लॉक के सठियांव गांव निवासी भागवत भगत खजड़ी बजाकर लोगों को आजादी की लड़ाई के लिए जागृत करते थे। एक बार इन्होंने गांधी जी की सभा में पहुंचकर खजड़ी बजाकर गीत भी सुनाया था। उसके बाद से पुलिस इनका पीछा कर रही थी। 21 अक्तूबर वर्ष 1942 को दमदम में इनकी गिरफ्तारी हुई थी। 02 अक्तूबर 1944 को जेल से रिहा हुए।
विज्ञापन

बीते पांच फरवरी की रात पिपरा बघेल गांव के एक व्यक्ति ने बंगरा बाजार चौराहे पर लगी इनकी प्रतिमा को खंडित कर दिया। आसपास के दुकानदारों ने रात में ही उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। अगली सुबह सूचना पर एसडीएम भाटपार रानी, तहसीलदार,नायब तहसीलदार, सीओ तथा कई थाने की पुलिस भी पहुंच गई थी। विधायक सभाकुवर, पूर्व विधायक डॉ आशुतोष उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी, पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा, जयनाथ कुशवाहा सहित सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर इसकी कड़ी आलोचना करते हुए कई घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। तत्काल नई प्रतिमा स्थापित कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग भी की थी। एसडीम व राजनीतिक दलों के नेताओं के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। परंतु 6 माह बीतने के बाद भी अभी खंडित प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा नहीं लग पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सभाकुंवर का कहना है कि उनके प्रस्ताव पर शासन ने 9 बिंदुओं पर अख्या मांगी है। एसडीएम भाटपार रानी के यहां से आख्या शासन में जाने के बाद कार्य योजना बनाई जाएगी। इसके बाद नई प्रतिमा स्थापित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed