{"_id":"6a777f8006513d07930d9087","slug":"cutting-of-trees-for-deforestation-begins-deoria-news-c-208-1-deo1021-188742-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देवरिया-बरहज मार्ग के चौड़ीकरण के लिए पेड़ों की कटान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देवरिया-बरहज मार्ग के चौड़ीकरण के लिए पेड़ों की कटान शुरू
Sun, 09 Aug 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
देवरिया/सोनूघाट। बहुप्रतीक्षित देवरिया-बरहज मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के लिए पेड़ों की कटान शुरू हो गई है।
हालांकि टेंडर का मामला अभी भी लटका हुआ है। पेड़ों की कटान शुरू होने के बाद जल्द ही चौड़ीकरण कार्य भी शुरू होने की उम्मीद जगी है।
करीब दो साल से लंबित देवरिया-सोनूघाट-बरहज मार्ग जिले की सबसे जर्जर सड़कों में एक है। पीडब्लूडी की तरफ से डेढ़ वर्ष पहले 21.75 किमी लंबी इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए शासन को 227 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। तब इसमें दो मीटर का डिवाइडर और सड़क के दोनों तरफ नौ- नौ मीटर की सड़क बननी थी।
इसके लिए पांच हजार से ऊपर पेड़ कटने थे। इसके बाद 172.38 करोड़ रुपये का दूसरा प्रस्ताव भेजा गया, जिसे स्वीकृति दी गई। इसमें दो मीटर के डिवाइडर के साथ सड़क के दोनों तरफ सात-सात मीटर चौड़ी सड़क बनाने की बात हुई है।