फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Customer service center worker cheated woman for Rs 33 thousand

Deoria News: महिला को झांसा देकर ग्राहक सेवा केन्द्र कर्मी ने 33 हजार ठगे

Sat, 15 Feb 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 15 Feb 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Customer service center worker cheated woman for Rs 33 thousand
एकौना। ग्राहक सेवा केन्द्र से रुपये निकालने गई महिला से कर्मी ने 33 हजार रुपये की ठगी कर दी। खाते से रुपया गायब होने की जानकारी होने पर महिला ने तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया। भेलऊर गांव की रहने वाली महिला चम्पा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 जनवरी को वह नरायनपुर स्थित एक सहज जन सेवा केन्द्र से रुपये निकालने गई थी। वह बैंक पर अपने खाता से अंगूठा लगा कर 50 हजार रुपये निकाली। ग्राहक सेवा केन्द्र पर काम करने वाले एक युवक ने उनका तीन बार अंगूठा लगवाया। युवक उनके गांव का ही निवासी है। वह घर आई तो मोबाइल से 83 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। बैंक में जांच करने पर पता चला कि खाते से 83 हजार रुपये निकले हैं, जबकि महिला को 50 हजार रुपये ही मिले। महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी युवक अमन राठौर निवासी, भेलऊर के खिलाफ धोखाधड़ी करने का अभियोग पंजीकृत किया। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार राय ने कहा कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed