फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Current Gonah Surtpura landed in houses in the village

गोनाह सुरतपुरा गांव में घरों में उतरा करंट

Tue, 26 Jul 2016 11:01 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 26 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
 Current Gonah Surtpura landed in houses in the village
करंट से घ्‍ाायल म‌ह‌िला - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। गोनाह सुरतपुरा गांव में मंगलवार की सुबह लोगों के घरों में हाई वोल्टेज करंट उतर गया। जिसकी चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर में कराया गया। हाई वोल्टेज से लाखों रुपये के विद्युत उपकरण जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन


करंट से गांव में दो बंदर की भी मौत हो गई। तेज करंट आने से करीब एक घंटे तक गांव में अफरातफरी का माहौल बना रहा। गांव में सुबह करीब नौ बजे लोगों के घरों की बिजली हाई हो गई। बल्ब, पंखे जलकर तारों से धुंआ निकलने लगे। बिजली तेज होता देख इंद्रजीत सिंह की पत्नी संध्या बिजली के बोर्ड में चार्ज को लगे मोबाइल को निकालने के लिए गई। वह करंट की चपेट में आ गई। महिला का दोनों हाथ झुलस गया।
विज्ञापन


मां को बचाने के प्रयास में संध्या देवी की बेटी निधि सिंह भी करंट से घायल हो गई। गांव के नागेंद्र सिंह और इंद्रजीत भी करंट से घायल हो गए। गांव में हाई वोल्टेज होने की खबर से लोगों में दहशत बन गई। करंट की चपेट में आने से दो बंदर भी मर गए। गांव के अखिलेश सिंह, रविशंकर, जयकिशुन सहित कई लोगों के घरों में रखा फ्रीज, कूलर, वाशिंग मशीन, इन्वर्टर आदि जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांववालों ने कहा कि गांव में अक्सर लोगों को लो वोल्टेज में बिजली मिलती है। जर्जर तार होने के कारण तार टूट गए और फेस टू फेस बिजली मिलने लगी। गांववालों ने गांव के जर्जर पोल और तार बदलवाने की मांग की। एसडीओ ने कहा कि गांव में हाईवोल्टेज होने से नुकसान की जानकारी मिली है। विद्युत कर्मचारियों को तार ठीक करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed