फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   CT scan tube damaged, investigation will remain stalled for two-three more days

Deoria News: सीटी स्कैन का ट्यूब खराब, दो-तीन दिन और ठप रहेगी जांच

Thu, 27 Feb 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 27 Feb 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
CT scan tube damaged, investigation will remain stalled for two-three more days
मेडिकल कॉलेज में ठप पड़ा सीटी स्कैन मशीन। संवाद
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन मशीन के ट्यूब में खराबी आ गई है। इसकी वजह से बुधवार को दूसरे दिन भी जांच ठप रही, जिससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें सेंटर से निराश होकर लौटना पड़ रहा है। कुछ लोगों को निजी सेंटरों का सहारा पड़ा। जिससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कंपनी के इंजीनियर ने मशीन की जांच की। मशीन को ठीक होने में अभी करीब दो से तीन दिन का समय लग सकता है। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भीड़ बढ़ी है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों के मरीज इलाज कराने आते हैं। अस्पताल में सीटी स्कैन जांच की चौबीस घंटे निशुल्क सुविधा है। ओपीडी, इमरजेंसी और वार्ड में भर्ती मरीजों को डॉक्टर जरूरत पड़ने पर सीटी स्कैन जांच कराते हैं। यहां रोजाना करीब 40 से 50 मरीजों की जांच होती है। इसमें सिर, पेट, हाथ, पैर, सीने, कान आदि जांच शामिल है। इसके लिए निजी सेंटरों पर करीब सत्रह सौ से साढ़े पांच हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे एक मरीज की जांच के बाद मशीन में गड़बड़ी आ गई, जिससे जांच ठप हो गई और मरीजों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व होने के कारण ओपीडी दोपहर 12 बजे तक थी। इससे मरीजों की संख्या कम थी, जिससे करीब पांच मरीजों को बिना जांच के वापस होना पड़ा। कुछ मरीजों को निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ा, जहां उन्हें मोटी रकम खर्च करनी पड़ी, जिससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ा। सेंटर इंचार्ज ने प्राचार्य, सीएमएस सहित अन्य अधिकारियों व कंपनी को दे दी थी। बुधवार को कंपनी से इंजीनियर पहुंचे और उन्होंने मशीन की जांच की तो पता चला कि ट्यूब में खराबी आई है। उसे मंगाने की प्रक्रिया की जा रही है। बृहस्पतिवार की शाम तक उसके आने की उम्मीद है। इसके बाद मरम्मत का कार्य होगा। जांच शुरू होने में दो से तीन दिन का समय लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed