फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   CT scan machine is not working, patients are getting worried

Deoria News: सीटी स्कैन मशीन खराब, परेशान हो रहे मरीज

Sat, 03 May 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 03 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
CT scan machine is not working, patients are getting worried
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के सीटी स्कैन मशीन में खराबी आने से शनिवार को जांच ठप रही। इसकी वजह से मरीज परेशान रहे। इंजीनियर ने काफी मशक्कत के बाद खराबी दूर की। करीब पांच घंटे बाद मशीन ठीक होने पर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद शाम तक इंतजार कर रहे लोगों ने जांच कराई, जबकि दूर-दराज से आए करीब 40 से अधिक मरीजों को बिना जांच कराए निराश होकर लौटना पड़ा। कुछ लोगों को निजी सेंटरों की ओर रुख करना पड़ा, जहां उन्हें अधिक कीमत चुकानी पड़ी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में मरीजों को सीटी स्कैन जांच की निशुल्क सुविधा है। अस्पताल में शहर से लेकर ग्रामीणांचल के अलावा बिहार प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग इलाज कराने आते हैं। रोजाना करीब तीन हजार से ज्यादा लोग इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं। ओपीडी में मरीज की जांच के बाद जरूरत पड़ने पर डॉक्टर सीटी स्कैन जांच कराते हैं। इसके अलावा वार्ड में भर्ती मरीजों को जांच कराने भेजते हैं। हर रोज करीब 45 से 50 मरीजों की जांच होती है। शनिवार को सुबह कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे। रजिस्ट्रेशन के साथ जांच का कार्य शुरू हुआ। एक मरीज की जांच हुई थी कि सुबह दस बजे मशीन में खराबी आ गई। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन में खराबी आने से कुछ देर तक जांच बाधित रही। इंजीनियर ने खराबी दूर कर दी है। इसके बाद जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed