{"_id":"689b8620ac6ccf2f27094d89","slug":"crowds-of-patients-after-raksha-bandhan-push-and-shove-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-160731-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रक्षाबंधन के बाद मरीजों की बढ़ी भीड़, धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रक्षाबंधन के बाद मरीजों की बढ़ी भीड़, धक्का-मुक्की
Tue, 12 Aug 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
मेडिसिन विभाग में मरीजों कतार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में रक्षाबंधन के बाद मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। मंगलवार को डॉक्टर के कक्ष में पहले जाने के लिए मरीजों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। सुरक्षाकर्मियों ने समझा-बुझा कर किसी तरह व्यवस्था संभाला।
करीब साढ़े चार हजार से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचे। निर्धारित समय समाप्त होने के बाद भी ओपीडी में मरीज देखे गए।
महिला अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ रही। रजिस्ट्रेशन, दवा वितरण काउंटर और डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर दोपहर बाद तक भीड़ रही। बिलिंग काउंटर पर शाम तक कतार थी। उमस भरी गर्मी से मरीज परेशान रहे।
सुबह करीब नौ बजे से लाइन लग गई। 10 बजे पुरुष और महिला अस्पताल के काउंटर पर लंबी कतार हो गई।