{"_id":"69e12bb36f29526104014371","slug":"crowds-gathered-at-the-book-fair-held-at-the-government-inter-college-deoria-news-c-208-1-deo1009-179561-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: राजकीय इंटर काॅलेज में लगे पुस्तक मेले में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: राजकीय इंटर काॅलेज में लगे पुस्तक मेले में उमड़ी भीड़
Fri, 17 Apr 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया में बृहस्पतिवार को पुस्तक मेला लगाया गया। इसमें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से लागू पाठ्यक्रमों की पुस्तकें बिक्री के रखी गई गईं। इन पुस्तकों को खरीदने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम तक अधिकतर पुस्तकें बिक गईं। इससे उत्साहित माध्यमिक शिक्षा विभाग ने मेले को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। अब मेला 17 अप्रैल को भी लगाया जाएगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जिले में यूपी बोर्ड के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को विभाग की ओर से अधिकृत प्रकाशकों की पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें राजकीय इंटर काॅलेज ने सहयोग किया। प्रदर्शनी में मान्य तीन प्रकाशकों ने स्टाल लगाए। इसमें कक्षा छह से कक्षा 12 तक की पाठ्य पुस्तकें सरकारी दर पर बिक्री के लिए रखी गईं।
प्रदर्शनी में वित्तविहीन और वित्तीय सहायता प्राप्त स्कूलों के बच्चे बड़ी संख्या में पहुंच गए। जीआईसी के प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र ने अपने स्कूल के बच्चों को मेले में जाने से रोक दिया। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक नीलेश पांडेय ने बताया कि मेले की लोकप्रियता को देखते हुए इसे आगे बढ़ाया जाएगा। इससे पूर्व पुस्तक मेले का शुभारंभ प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक नीलेश पांडेय, प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र, उप प्रधानाचार्य ज्ञानेश पांडेय ने फीता काटकर और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।