फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Crowd of patients increased in medical college, two patients felt dizzy

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में मरीजों बढ़ी भीड़, दो मरीजों को आया चक्कर

Tue, 23 Jul 2024 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Crowd of patients increased in medical college, two patients felt dizzy
मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में सर्जरी विभाग के बाहर मरीजों की भीड़।संवाद
- उमस भरी गर्मी से परेशान रहे मरीज और तीमारदार
विज्ञापन

- कतार में खड़े थक कर फर्श पर बैठकर किए इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ बढ़ी है। इसका असर सोमवार को व्यवस्था पर पड़ा। मरीजों को हर जगह एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। कतार में खड़े-खड़े दो लोगों को चक्कर आ गया, जबकि थक कर फर्श पर बैठ कर लोगों को इंतजार करना पड़ा। कई स्थानों पर बगल से अंदर जाने को लेकर हो-हल्ला और धक्का-मुक्की हुई। सुरक्षा कर्मियों व कर्मचारियों ने शांत कराया। उसम भरी गर्मी के कारण मरीज और तीमारदार बेहाल रहे।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को अस्पताल खुलने पर मरीज काफी संख्या में पहुंचे। जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा बिहार के सीमावर्ती इलाके के लोग इलाज कराने पहुंचे थे। सुबह आठ बजे से ही पर्ची काउंटर पर लाइन लग गई, जो दोपहर करीब 1.15 बजे तक रही। इलाज कराने के लिए 2489 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इसके अलावा करीब 1500 पुराने मरीज भी आए थे। पर्ची लेने बाद लोग मरीज ओपीडी में पहुंचने लगे। डॉक्टर कक्ष के बाहर लाइन लगनी शुरू हो गई। सुबह 11 बजे मेडिसिन विभाग में भीड़ रही। मरीजों की लंबी लाइन लगी थी। सुरक्षा कर्मी भीड़ को सहेजने में जुटे थे। डॉ. सराजुद्दीन, डॉ. विश्वजीत व डॉ. प्रांजल ने करीब 450 से अधिक मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन

इसमें बुखार, पेट, कमर दर्द, कमजोरी के अधिक मरीज रहे। इसके अलावा बीपी, शुगर व अन्य बीमारी से पीड़ित मरीज पहुंचे थे। चर्म रोग में भी लंबी लाइन थी। डॉ. अजीत पाल, डॉ. सुधा ने 265 मरीजों का इलाज किया। ईएनटी में भी भीड़ रही। करीब 2.15 बजे तक लाइन लगी थी। डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता, डॉ. नेहा, डॉ. अभिषेक सिंह ने 244 मरीजों का इलाज किया। यहां मरीजों ने आपस में धक्का-मुक्की की। मानसिक रोग में डॉ. रीतिका दीवान ने 74, कम्युनिटी मेडिसिन में डॉ. प्रेम प्रकाश ने 108, दंत में डॉ. अफसाना, डॉ. रेनू सिंह, डॉ. निहारिका, डॉ. प्रियंका ने 66 मरीजों का इलाज किया गया। चेस्ट व टीबी में डॉ. अनुराग शुक्ला, डॉ. ज्योति सिंह ने 115 मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेत्र विभाग में डॉ. कन्हैया, डॉ. अदिती, डॉ. आकांक्षा, डॉ. दयानंद ने 289 मरीजों का उपचार किया। हड्डी रोग में काफी भीड़ रही। डॉ. रजनीश, डॉ. गौरव सिंह, डॉ. शुभम, डॉ. शंभू ने 542 मरीजों का इलाज किया। यहां कुछ लोगों के बगल से अंदर जाने पर कतार में खड़े लोगों ने हो-हल्ला मचाया। सर्जरी में भी भीड़ थी। यहां देर तक खड़े रहने व उमस के चलते एक मरीज को चक्कर आ गया। उसे किनारे बैठाया गया। कुछ देर में आराम मिला। कुछ लोग थक कर फर्श पर बैठकर इंतजार कर रहे थे। लोगों ने हल्ला भी मचाया। सुरक्षा कर्मियों ने शांत कराया।
डॉ. मानवेंद्र ने 115 मरीजों का इलाज किया। उधर दवा काउंटर, पैथालाजी जांच के रजिस्ट्रेशन के लिए भी भीड़ रही। एक्स-रे सेंटर पर भी भीड़ रही। गर्मी की वजह से एक मरीज को यहां भी चक्कर आ गया। लोगों ने बाहर बैठाया। उमस भरी गर्मी में मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
---------------
नई एक्स-रे मशीन से जांच शुरू
- मेडिकल कॉलेज में भीड़ को देखते हुए और एक डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाई गई है। इसका उद्घाटन मंगलवार को सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया था, लेकिन उसके बाद से सेंटर पर ताला बंद था। इसकी शिकायत के बाद सोमवार को नई मशीन से भी जांच शुरू की गई। पहले दिन यहां करीब 75 एक्स-रे हुआ। जबकि पुराने डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर 280 से अधिक जांच की गई।

--------------
अस्पताल में भीड़ बढ़ी है। उमस भरी गर्मी होने के कारण लोगों को कुछ परेशानी हुई। सभी को इलाज, जांच, दवा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। लोगों को व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करने की जरूरत है।

-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed