फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Crowd of patients in medical college, patient clashed with staff

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़, कर्मी से भिड़ा मरीज

Fri, 26 Jul 2024 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Crowd of patients in medical college, patient clashed with staff
मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में ​तीमारदार और कर्मचारी के बीच हुई नोंक झोंक।संवाद
- कई स्थानों पर डॉक्टर चेंबर में जाने को लेकर धक्का-मुक्की, हुआ हो-हल्ला
विज्ञापन

- उमस भरी गर्मी से परेशान रहे मरीज और तीमारदार

संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ हो रही है। इसका व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। इसकी वजह से मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। हर जगह उन्हें एक से डेढ़ घंटे तक प्रतीक्षा करनी पड़ रही। मानसिक रोग विभाग के बाहर मरीज, कर्मचारी से भिड़ गया, जबकि आर्थों, ईएनटी, चर्म रोग में धक्का-मुक्की व हो-हल्ला हुआ। सुरक्षा कर्मियों ने मामले को शांत कराया। जबकि थक कर फर्श पर बैठ कर लोगों को इंतजार करना पड़ा। गर्मी व उसम के कारण मरीज और तीमारदार परेशान रहे।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा बिहार के सीमावर्ती इलाके के लोग इलाज कराने आए थे। बृहस्पतिवार को अस्पताल खुलने पर सुबह आठ बजे से ही मरीज पहुंचने लगे। पर्ची काउंटर पर लाइन लगने लगी, जो दोपहर करीब 1.15 बजे तक रही। इलाज के लिए 2286 लोगों ने पर्ची ली। इसके अलावा करीब 1300 पुराने मरीज फालोअप में आए थे। पर्ची काउंटर के बाद लोग ओपीडी में पहुंचने लगे। डॉक्टर कक्ष के बाहर लंबी लाइन लग गई। सुबह 11.15 बजे मेडिसिन विभाग में मरीजों की लंबी लाइन लगी थी। भीड़ को सहेजने में सुरक्षा कर्मी जुटे थे।
विज्ञापन

डॉ. सराजुद्दीन, डॉ. विश्वजीत व डॉ. प्रांजल ने करीब 450 से अधिक मरीजों का इलाज किया। इसमें बुखार, पेट, कमर दर्द, कमजोरी के अधिक मरीज रहे। इसके अलावा बीपी, शुगर व अन्य बीमारी से पीड़ित मरीज पहुंचे थे। चर्म रोग में भी लंबी कतार रही। डॉ. सुधा ने 240 मरीजों का इलाज किया। ईएनटी में 2.15 बजे तक मरीजों लाइन लगी थी। डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता, डॉ. नेहा, डॉ. अभिषेक सिंह ने 231 मरीजों का इलाज किया। यहां मरीजों ने आपस में धक्का-मुक्की की। मानसिक रोग में भी मरीजों की भीड़ रही। डॉ. अंबु पांडेय ने 110 से अधिक मरीजों का इलाज किया। यहां देर से खड़ा एक मरीज बगल से एक व्यक्ति के जाने पर शोर करने लगा और कर्मचारी से भिड़ गया। सुरक्षा कर्मियों ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थों में कतार लंबी थी। डॉ. रजनशी, डॉ. शुभम, डॉ. शंभू ने 450 मरीजों का उपचार किया। यहां भी हो-हल्ला हुआ। सर्जरी में अधिक भीड़ रही। यहां भी नोकझोंक हुई। डॉ. मानवेंद्र ने 130 मरीजों का इलाज किया। नेत्र रोग में डॉ. कन्हैया प्रसाद, डॉ. अदिती, डॉ. आकांक्षा, डॉ. दयानंद ने 256 मरीजों का इलाज किया।
कम्युनिटी मेडिसिन में डॉ. जयंत राय ने 109, दंत में डॉ. रेनू सिंह, डॉ. निहारिका, डॉ. प्रियंका ने 78 मरीजों का इलाज किया गया। वहीं दवा काउंटर, पैथालाॅजी जांच के रजिस्ट्रेशन काउंटर, एक्स-रे सेंटर पर भीड़ रही। उमस भरी गर्मी में मरीजों और तीमारदारों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

---------------
अस्पताल में भीड़ बढ़ी है। उमस भरी गर्मी होने के कारण लोगों को कुछ परेशानी हुई। सभी को इलाज, जांच, दवा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। लोगों को व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करने की जरूरत है।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed