फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Crowd of devotees gathered in the temple on the fifth Monday of Shravan month.

Deoria News: श्रावण मास के पांचवें सोमवार को मंदिर में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

Tue, 20 Aug 2024 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in the temple on the fifth Monday of Shravan month.
सावन के आखरी सोमवार को कचहरी चौराहा ​स्थित ​शिव मंदिर पर ​जला​भिषेक करते भक्त।संवाद
- शहर के सोमनाथ मंदिर, न्यू काॅलोनी, पुलिस लाइन, हाइडिल काॅलोनी स्थित शिवालयों में भोर से ही उमड़े साधक, मंत्रोच्चार के बीच आयोजित हुआ रुद्राभिषेक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सावन माह के अंतिम सोमवार को शिवालयों में हर-हर महादेव के जयघोष संग भक्तिभाव से महिला-पुरूषों ने जलाभिषेक एवं पूजन अर्चन किया। साधकों ने भगवान शिव को प्रिय प्रसाद सामग्री चढ़ाकर उनकी आराधना की। मंदिर परिसरों में घंटे-घड़ियाल की गूंज से एवं जयकारों के बीच माहौल भक्तिमय रहा। मंदिर परिसर व घरों में रुद्राभिषेक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
शहर के सोमनाथ मंदिर, न्यू काॅलोनी स्थित सिद्धेश्वरनाथ मंदिर, कचहरी चौराहा, पुलिस लाइन व भटवलिया हाइडिल कॉलोनी स्थित सहित अन्य शिवालयों में भोर से ही महिला-पुरुषों, युवतियों की भीड़ लगी रही। मंदिरों के बाहर पूजन व प्रसाद सामग्री की दुकानें सजी रहीं। सोमनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी भोला गिरी ने बताया कि मंदिर के द्वार भोर में चार बजे ही खोल दिए गए। भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, भांग, कपूर, दूध, चावल, चंदन, भस्म, रुद्राक्ष,मिष्ठान, फल व फूल आदि चढ़ाकर पूरे भक्ति भाव से आदिदेव की आराधना की।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़
फोटो समाचार........
- हर हर महादेव के जयघोष के बीच दुग्धेश्वर नाथ का किया जलाभिषेक
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गर्भ गृह में हर-हर महादेव के जयघोष के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। इस दौरान एक माह तक लगे मंदिर पर मेले का समापन हुआ।

सावन के पांच सोमवार होने पर श्रद्धालुओं में उत्साह बना रहा। शिव भक्त रुद्राभिषेक कराने में लगे रहे। रक्षाबंधन के दिन सुबह ही मंदिर पर भक्त पहुंचने लगे। मंदिर पर पूजा, अर्चन करने के बाद लोगों ने हवन किया। एक माह तक सुबह मंदिर पर अनुष्ठान करने वालों ने देर शाम तक हवन कुंड में आहुति दी । मंदिर पर भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन की तरफ से पश्चिम द्वार से भक्तों को गर्भ गृह में प्रवेश कराया गया।
---------------------------
फोटो
सोहगरा धाम पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
भाटपाररानी। क्षेत्र के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यह क्रम देर शाम तक चलता रहा। भाटपार रानी क्षेत्र के सोहगरा धाम के बाबा हंसनाथ शिव मंदिर पर तड़के से ही श्रद्धालु जलाभिषेक करना आरंभ कर दिए। इसके अलावा भाटपार रानी नगर के शिव मंदिर, भिंगारी बाजार, भवानी छापर, पड़री बाजार, अकटही, सवरेजी, महुआ बारी आदि शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। अनेक जगहों पर लोगों ने दीर्घायु के लिए रुद्राभिषेक आदि कार्यक्रम का भी आयोजन कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed