फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Crowd gathered on Rakshabandhan festival, jam occurred

Deoria News: रक्षाबंधन पर्व पर उमड़ी भीड़, लगा जाम

Tue, 20 Aug 2024 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered on Rakshabandhan festival, jam occurred
गौरीबाजार। रक्षाबंधन पर सड़क पर उमड़ी भीड़ से जगह-जगह जाम लग गया। नगर के रामपुर चौराहे पर घंटों जाम में लोग फंसे रहे। पुलिस को रास्ता खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर बाद गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर गौरी बाजार के रामपुर चौराहे पर जाम लग गया।
विज्ञापन

हाटा और रुद्रपुर की तरफ से आने वाले वाहनों के कारण लंबी कतार लग गई। घंटों लोग जाम में फंसे रहे। चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी जाम से जूझते रहे। थाने से अलग से जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो लोगों को जाम से निजात मिल सका। शाम को एक बार फिर जाम लगा। राखी का शुभ मुहूर्त दोपहर बाद होने के कारण सड़क पर जगह-जगह जाम से लोगों को जूझना पड़ा। चौराहे पर सैकड़ों महिलाओं की भीड़ रोडवेज बस के इंतजार में भी खड़ी रही महिलाओं की बड़ी भीड़ की अपेक्षा बसों की संख्या कम पड़ गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष डीके मिश्र के अलावा सीओ अंशुमन श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच जाम को हटवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed