{"_id":"6925ee64a82c1968fd0411c7","slug":"crowd-gathered-in-the-opd-of-the-medical-college-deoria-news-c-208-1-deo1009-168789-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मेडिकल काॅलेज की ओपीडी में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मेडिकल काॅलेज की ओपीडी में उमड़ी भीड़
Tue, 25 Nov 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज की ओपीडी में मंगलवार को करीब 1000 मरीज पहुंचे। सार्वजनिक अवकाश के चलते आधे दिन ही ओपीडी चली। इससे कई मरीज निराश होकर घर लौट गए।
मौसम में बढ़ी ठंड के बावजूद मेडिकल काॅलेज में सुबह से ही मरीजों का आना शुरू हो गया। मरीज पर्ची बनवाकर ओपीडी में लाइन में लग गए। राउंड लगाने के बाद डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। तब तक कतार लंबी हो गई थी।
मेडिसिन विभाग में डॉ. विजय गुप्ता रोगियों का परीक्षण कर रहे थे। यहां कक्ष संख्या एक से लेकर गैलरी और रैंप के साइड तक कतार लग गई। वहीं ईएनटी में भी लंबी कतार लगी रही। सबसे अधिक भीड़ हड्डी रोग विभाग में रही। कक्ष संख्या 19, 21 में लंबी कतार रही।
विज्ञापन
प्लास्टर रूम के सामने स्ट्रेचर और व्हीलचेयर पर मरीज अपनी बारी का इंतजार करते रहे। वहीं पैथालॉजी के बिलिंग काउंटर पर भी रोगियों की खूब भीड़ रही।