{"_id":"62473f325e40b0611b203e36","slug":"crores-of-jewels-and-cash-theft-deoria-news-gkp4318648137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरारी प्रथम गांव में रिटायर्ड जीएम के घर से करोड़ों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरारी प्रथम गांव में रिटायर्ड जीएम के घर से करोड़ों की चोरी
विज्ञापन

बैतालपुर। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बरारी प्रथम गांव में चीनी मिल के रिटायर्ड जीएम के घर से बृहस्पतिवार की रात 45 हजार रुपये और करीब ढाई करोड़ के जेवरात चोरी हो गए। पुलिस व डाग स्क्वॉड जांच में जुटी है। एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर एसओजी को पर्दाफाश का निर्देश दिया।
थानाक्षेत्र के बैतालपुर पुलिस चौकी से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित ग्रामसभा बरारी प्रथम निवासी वशिष्ठ मणि त्रिपाठी चीनी मिल के महाप्रबंधक के पद से रिटायर्ड हैं। रात में उनके परिवार के तेरह सदस्य घर में सोए थे। चोर मकान में घुस गए। जिन कमरों में परिवार के सदस्यों की मौजूदगी नहीं थी, उस कमरे से नकदी, चार ब्रीफकेस में रखे जेवरात उड़ा ले गए। घर से लगभग 200 मीटर दूर भुसौले घर में ले जाकर बाक्स से जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह नींद खुलने के बाद वशिष्ठ मणि त्रिपाठी के बड़े बेटे अश्विनी मणि त्रिपाठी जब अपने कमरे से बाहर निकले तो दो कमरों के खुले होने व वहां बिखरे पड़े कपड़े देखे। शक हुआ तो अन्य कमरों में पहुंचे, जहां पर जेवर आदि गायब थे। शोर सुनकर परिवार के लोग इकट्ठा हो गए। गौरीबाजार पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। थोड़ी देर में डाग स्क्वॉड व एसओजी पहुंच गया। एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसपी राजेश कुमार ने कहा कि परिवार के सभी सदस्यों का मिलाकर ढाई करोड़ के जेवरात और 45 हजार नकदी चोरी का मामला है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।