फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Crops get respite from heavy rain, relief from heat

Deoria News: झमाझम बारिश से फसलों को मिली संजीवनी, गर्मी से राहत

Thu, 07 Sep 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 07 Sep 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Crops get respite from heavy rain, relief from heat
बरहज। मौसम विभाग ने तीन दिनों तक बारिश का अनुमान जारी किया है। बुधवार की शाम को आसमान में काले बादल छाने के साथ-साथ तेज हवा चलने लगी। जबकि झमाझम बारिश भी हुई। बारिश हाेने से जहां फसलों को संजीवनी मिली है। वहीं लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

जन्माष्टमी के दिन किसान प्रभु के जन्म लेने की खुशी में उपवास रखे हुए थे। लेकिन चिलचिलाती धूप और उमस भरे मौसम के कारण लोग गर्मी से बेहाल थे। शाम करीब चार बजे अचानक आसमान में काले बादल घिर आए। जबकि तेज हवा बहने के साथ बारिश होने लगी। करीब आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश से खेतों में कुछ हद तक पानी लग गया। बारिश से खरीफ की फसलों को काफी फायदा पहुंचा है। शाम को अचानक बारिश होने से सब्जी आदि जरूरत के सामानों की खरीदारी के लिए लोगों को घरों से छाता लेकर निकलना पड़ा। चौराहों पर इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई दे रहे थे। जिससे सन्नाटा पसरा हुआ था।
विज्ञापन


आंधी-पानी से पोल गिरे, रामपुर कारखाना और रुस्तमपुर फीडर से आपूर्ति ठप

देवरिया। शाम को अचानक तेज आंधी आने के चलते रामपुर कारखाना क्षेत्र के स्थान पर विद्युत पोल व ट्रांसफार्मर टूट करके गिर गए। जिससे आपूर्ति ठप हो गई। जिससे रामपुर कारखाना और रुस्तमपुर फीडर के उपभोक्ताओं को अंधेरे में रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज आंधी के चलते भगवानपुर चौबे के निकट 25 केवीए का ट्रांसफार्मर विद्युत पोल टूट करके जमीन पर गिर पड़ा। दूसरी ओर पांडेयचक विद्युत उपकेंद्र पांडे चक जाने वाले मार्ग पर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर विद्युत पोल के साथ जमीन पर गिर पड़ा। जिसके चलते रामपुर कारखाना कस्बा सहित रामपुर कारखाना तथा रुस्तमपुर फीडर की आपूर्ति ठप हो गई।


इस संबंध में अवर अभियंता इरफान अंसारी ने बताया कि पांडेचक विद्युत उपकेंद्र से रामपुर कारखाना जाने वाली मेन लाइन में दो जगह विद्युत पोल व ट्रांसफार्मर टूटकर गिर पड़े हैं। अन्य स्थानों पर पता लगाया जा रहा है। जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed