फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Crops drowned, Saryu water started reaching villages

Deoria News: फसलें डूबीं, गांवों तक पहुंचने लगा सरयू का पानी

Sun, 25 Aug 2024 05:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 25 Aug 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Crops drowned, Saryu water started reaching villages
बरहज के ईदगाह के सामने नीलकंठ महादेव मंदिर जाने वाले मार्ग तक पहुंचा बाढ़ का पानी 
बरहज। सरयू नदी का पानी नगर सहित गांवों तक पहुंचने लगा है। जबकि तटवर्ती गांवों के अधिकांश किसानों की कई एकड़ फसल डूब गई हैं। शनिवार को नदी खतरे के निशान 66.50 से एक मीटर 40 सेमी ऊपर 67.90 मीटर पर बह रही थी। जो इस वर्ष का उच्चतम सीमा है। नदी के जलस्तर में हो रहे बेतहाशा वृद्धि से लोग सहम गए हैं।
विज्ञापन

थाना घाट पर बने मीटर गेज पर नदी सुबह 67.85, जबकि शाम को 67.90 मीटर पर बह रही थी। पिछले चार दिनों से सरयू रोजाना 10-15 सेमी की बढ़त बना रही है। लोगों के अनुसार शनिवार को नदी की लहरों में काफी वेग था। सरयू में आई बाढ़ से राप्ती भी उफान पर है। नदी का पानी अधूरे बांध के करीब से महेन गांव तक पहुंच गया है। वहीं परसियां देवार के भरटोला, चौधरीपुरा, नकिहवां, महोब टोला और विशुनपुर देवार के स्कूलहिया, कत्लहिया, दलित बस्ती, चौहान, लोहार, बांके, किशुन, जैतुन टोला, नई दलित बस्ती, जरलहवा, रामदरश आदि टोलों में घुस गया है। वहीं बरहज के पटेल नगर मोहल्ले में जाने वाली मुख्य सड़क पानी से लबालब हो गई है। जबकि पैना रोड स्थित ईदगाह मस्जिद के सामने नीलकंठ महादेव मंंदिर जाने वाली सड़क पार कर गया है। राप्ती नदी के चारो ओर से घिरा भदिला प्रथम और कपरवार उग्रसेन सेतु के निकट गोरखपुर जनपद के विस्थापित कोलखास गांव के लोगों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन


बांध में दोबारा आई दरार को भरने में जुटा पीडब्ल्यूडी विभाग
फोटो
सरयू के उफनाने से नदी का पानी रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया है। बाढ़ का पानी कटइलवा-कपरवार संगम तट तक बने नवीन बांध, परसियां-विशुनपुर देवार के पीडब्ल्यूडी बांध और महेन-मोहरा-केवटलिया बांध पर दबाव बना रहा है। शुक्रवार की रात परसियां-विशुनपुर देवार में दसरसरिया गांव के निकट बांध पर दरार आ गया। जिससे खलबली मच गई। शनिवार को जानकारी होने पर पीडब्ल्यूडी के जेई अखिलेश कुमार ने मरम्मत कार्य कराया। लोगों के अनुसार उपेक्षाओं के कारण बांध जर्जर हो गया है। समय से रिपेयर होता रहता तो शायद ऐसी स्थिति नहीं आती। लोगों का यह भी कहना है कि बांध के टूटने से परसियां-विशुनपुर देवार में काफी क्षति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
जलस्तर के बढ़ने से नदी अपने पूरे शबाब पर है। चौकसी बढ़ाते हुए बंधों का लगातार मानीटरिंग किया जा रहा है। बाढ़ चौकियों पर कर्मचारी तैनात किए गए हैं। हालात से निपटने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
-अशोक द्विवेदी सहायक अभियंता, बाढ़ खंड विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed