फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Critical care unit stuck in the nomenclature

Deoria News: नामांतरण के पेंच में फंसा क्रिटिकल केयर यूनिट, मरीजों नहीं मिल रहा इलाज

Mon, 29 May 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 29 May 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Critical care unit stuck in the nomenclature
मेडिकल कॉलेज में होना है स्थापित, भूमि चिह्नित कर तीन माह पहले शासन को भेजी गई है फाइल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में गंभीर मरीजों के इलाज के लिए क्रिटिकल केयर यूनिट की स्थापना भूमि के नामांतरण के पेंच में फंस कर रह गई है। इसके लिए प्रशासन ने अस्पताल के पास भूमि चिह्नित कर तीन माह पहले नामांतरण के लिए शासन में फाइल भेजी। पर अब तक स्वीकृत न मिलने से अधर में लटका है। इसके बन जाने से गंभीर मरीजों के इलाज में आसानी हो जाएगी।
मेडिकल कॉलेज के शुरू होने पर लोगों को लगा कि अब इलाज की सभी सुविधाएं मिलेंगी, उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा। पर यहां गंभीर मरीजों के इलाज की अब तक व्यवस्था नहीं हो सकी है, जिससे हर रोज करीब 15 मरीजों को इलाज के लिए हायर सेंटर भेजना पड़ता है। इसे देखते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने शासन से क्रिटिकल केयर यूनिट का प्रस्ताव रखा। वहां से एनएचएम से 50 बेड के यूनिट स्थापित करने के लिए जमीन चिह्नित कर फाइल देने को कहा गया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने दिसंबर 2022 में जिला प्रशासन से भूमि उपलब्ध कराने की मांग की। इसके बाद प्रशासन के निर्देश पर राजस्व विभाग ने अस्पताल से कुछ दूरी पर एएसपी के आवास के पास करीब 45 सौ वर्ग मीटर भूमि चिह्नित किया। राजस्व विभाग की भूमि को मेडिकल कॉलेज के नाम से करने के लिए राजस्व परिषद की स्वीकृति लेनी पड़ती है। जिला प्रशासन ने फाइल तैयार कर जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में शासन को नामांतरण की स्वीकृति के लिए भेज दिया, जहां अब तक उस पर विचार नहीं किया जा सका है, जिससे क्रिटिकल केयर यूनिट की स्थापना अटकी हुई है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद यूनिट के लिए रास्ता साफ हो जाएगा। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा की 25 मई को वीसी में भी क्रिटिकल केयर यूनिट की चर्चा की गई। उन्होंने जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

--------------
इन मरीजों को होगी सुविधा
मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित होने से गंभीर मरीजों के इलाज में सुविधा होगी। इसमें हृदय रोग, सांस, हेड इंजरी, चोट, सर्जरी, न्यूरो, प्रसव के समय गंभीर मरीज सहित अन्य बीमारियों के गंभीर मरीजों के इलाज में सहूलियत होगी। यह दो मंजिला होगा, जो अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित होगा। यहां पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, पोर्टेबल सोनोग्राफी, एडवांस इक्विपमेंट सहित अन्य सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
क्रिटिकल केयर यूनिट के लिए भूमि चिह्नित कर शासन में नामांतरण के लिए फाइल भेजी गई है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. एचके मिश्रा सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed