{"_id":"6a737a74ebe318bf5d00f4a1","slug":"crisis-of-attendance-alongside-enrollment-in-council-schools-deoria-news-c-208-1-deo1009-188496-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: परिषदीय विद्यालयों में नामांकन के साथ उपस्थिति का भी संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: परिषदीय विद्यालयों में नामांकन के साथ उपस्थिति का भी संकट
Wed, 05 Aug 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। परिषदीय विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र के दौरान नामांकन का लक्ष्य पूरा करना तो दूर, नामांकित बच्चों की नियमित उपस्थिति भी स्कूलों के लिए चुनौती बनी हुई है।
डीएम के कड़े निर्देश और लगातार विभागीय प्रयासों के बावजूद स्कूलों में छात्र उपस्थिति का आंकड़ा संतोषजनक स्तर तक नहीं पहुंच पा रहा है।
स्थिति में सुधार लाने के लिए शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क साध रहे हैं। बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
जिले के कई विद्यालयों में अब तक केवल 60 से 70 प्रतिशत छात्रों को ही ड्रेस और पाठ्य-पुस्तकें वितरित हो सकी हैं। इससे कई छात्र बिना किताबों और ड्रेस के स्कूल आने में झिझक रहे हैं। भाटपार रानी संवाद के अनुसार, कंपोजिट स्कूल रघुनाथपुर में कुल छात्रों का नामांकन 237 है मगर बुधवार को नामांकन के सापेक्ष महज 128 छात्र ही स्कूल आए थे।यहां सभी बच्चे ड्रेस में मिले और उन्हें पुस्तकें भी वितरित की जा चुकी थी।
प्राथमिक विद्यालय कल्याणी में 82 बच्चों का ही नामांकन हो पाया है। यहां महज 51 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। ड्रेस और पुस्तकें कम ही छात्रों के पास उपलब्ध थीं। पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय बड़का गांव में उपस्थिति थोड़ी बेहतर रही। विद्यालय में 136 छात्र-छात्राओं में से 110 छात्र-छात्राएं स्कूल आए थे। प्राथमिक विद्यालय बेलपार पंडित में 104 छात्रों का नामांकन है मगर उपस्थित 70 छात्रों की थी।
विज्ञापन
यहां पुस्तकें वितरित की जा चुकी है मगर कम ही छात्र ड्रेस पहनकर स्कूल में आए थे। खंड शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि नामांकन व उपस्थिति के लिए जागरूकता रैली निकाली जा रही है।
सलेमपुर संवाद के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय उरदौली में 67 नामांकित बच्चों में से 52 बच्चे स्कूल आए थे। बच्चों के पास कॉपी-किताब उपलब्ध थी। कुछ बच्चे स्कूल ड्रेस में दिखाई दिए मगर उनकी पिछले वर्ष की प्रतीत हुई।
प्राथमिक विद्यालय परान छपरा में विद्यालय में नामांकित 52 बच्चों में से बुधवार को 42 बच्चे उपस्थित रहे। सभी बच्चों के पास कॉपी-किताब थी। प्रधानाध्यापक मार्कंडेय पांडेय ने बताया कि छात्रों के खातों में यूनिफॉर्म की धनराशि भेज दी गई है।
अभिभावकों से बच्चों को नई यूनिफॉर्म पहनाकर विद्यालय भेजने का अनुरोध किया गया है।
सलेमपुर के खंड शिक्षा अधिकारी आरपी राम ने बताया कि क्षेत्र के लगभग 75 प्रतिशत विद्यालयों के सभी छात्रों के खातों में यूनिफॉर्म की धनराशि भेजी जा चुकी है। शेष 25 प्रतिशत छात्रों के खातों में भी 15 अगस्त से पहले धनराशि भेज दी जाएगी।