फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Criminals are getting a free hand in the BJP government, honest officers are being harassed.

Deoria News: भाजपा सरकार में अपराधियों को छूट, ईमानदार अधिकारी हो रहे हैं प्रताड़ित

Thu, 18 Dec 2025 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Criminals are getting a free hand in the BJP government, honest officers are being harassed.
देवरिया। भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों व कार्यों का विरोध करने पर राजनीतिक प्रतिशोध वश फर्जी एफआईआर दर्ज करके प्रताड़ित लोगों को किया जा रहा है। पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर ने कोडीनयुक्त कफ सिरप का जो मामला उठाया था, उसमें भाजपा सरकार के कई करीबी कानून के दायरे में आ गए हैं। इसलिए उन्हें 26 साल पुराने मामले में जेल में बंदकर प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन

ये बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने देवरिया में कहीं। वह बृहस्पतिवार को जिला कारागार में बंद पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर से मिलने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा इस सरकार में अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और जनहित में आवाज उठाने वाले ईमानदार अधिकारी अमिताभ ठाकुर को प्रताड़ित किया जा रहा है। जेल में उनकी बैरक में सीसीटीवी कैमरा लगाकर निगरानी की जा रही है। कड़ाके ठंड में उनके लिए कंबल व उचित खानपान की व्यवस्था तक नहीं की गई है।
विज्ञापन

अजय राय ने कहा कि जब अमिताभ ठाकुर ने कोडीनयुक्त कफ सिरप का मामला उठाया और इसमें दोषी भाजपा नेताओं व उनके सहयोगी लोगों का नाम सामने लाने का काम किया तो उन्हें करीब 26 वर्ष पुराने मामले में जेल में डाल दिया गया। कांग्रेस लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सुरक्षा करने के लिए पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता प्रदेश व देश में अत्याचार व अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करता रहेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन, पूर्व जिलाध्यक्ष रामजी गिरि, मुकुंद भाष्कर मणि त्रिपाठी, वरुण राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत
देवरिया। जिला कारागार में बंद पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर से मिलने वाराणसी से देवरिया आते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जोरदार स्वागत किया। रुद्रपुर में जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन के नेतृत्व में स्वागत किया गया। वहीं सरौरा चौराहे पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में अजय राय का स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय, भरत मणि त्रिपाठी, संजीव मिश्र, सुनील द्विवेदी, चुन्नू गिरि, समीर पांडेय, मार्कण्डेय मिश्र, दीनदयाल यादव, प्रेमलाल भारती, अवधेश यादव, रत्नेश मल्ल, पिंटू, आलोक त्रिपाठी राजन, शिवशंकर सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए। जिला कारागार गेट पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह लारी, धर्मेन्द्र सिंह, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, चंद्रभूषण पांडेय, नागेन्द्र शुक्ल, धर्मेन्द्र पांडेय, हरिहर त्रिपाठी, अब्दुल जब्बार, जयप्रकाश पाल, रामअशीष साहनी, अभय शुक्ल, राजू खान, जालन्धर पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने बस स्टेशन पर ली चाय की चुस्की

रुद्रपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर में स्वागत किया। वह देवरिया में पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर से मिलकर लौट रहे थे। रुद्रपुर के बस स्टेशन पर कार्यकर्ताओं के साथ एक दुकान पर खड़े होकर चाय की चुस्की भी ली।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजाक उड़ा रही है। सरकार की आलोचना करने वालों का उत्पीड़न करने में लगी हुई है। कांग्रेस की योजनाओं का नाम बदलकर जनकल्याणकारी योजना बंद करने की साजिश रची जा रही है। इस दौरान पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि यह सरकार अपने पूंजीपति मित्रों के लिए काम कर रही है। गरीब जनता से भाजपा का कोई सरोकार नहीं है। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन, सुयश मणि, जयदीप त्रिपाठी, राघवेंद्र सिंह, रामजी गिरी, मुकुंद भास्कर मणि, सहला अरारी, भरत मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed