फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Criminal Nitish Yadav got injured in an encounter with police in Deoria district, admitted to hospital

Deoria News: पुलिस संग मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, बिहार से आ रहा था वारदात को अंजाम देने- जांच में जुटी पुलिस

Wed, 24 Jul 2024 10:47 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 24 Jul 2024 10:47 AM IST
सार

जिले में पुलिस और रफ्तार गैंग के मुखिया के बीच सुबह मुठभेड़ हो गई। खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाश ने गोली चलाते हुए भागने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस ने भी बचाव में गोली चलाई, जो बदमाश के बांए पैर में जा लगी। मौके पर ही वो घायल होकर गिर गया। पुलिस ने अपराधी को हिरासत में लेकर तत्काल मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में भर्ती करवाया।

विज्ञापन
Criminal Nitish Yadav got injured in an encounter with police in Deoria district, admitted to hospital
पुलिस की गोली से घायल बदमाश नितेश यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिले में पुलिस और रफ्तार गैंग के मुखिया के बीच सुबह मुठभेड़ हो गई। खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाश ने गोली चलाते हुए भागने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस ने भी बचाव में गोली चलाई, जो बदमाश के बांए पैर में जा लगी। मौके पर ही वो घायल होकर गिर गया। पुलिस ने अपराधी को हिरासत में लेकर तत्काल मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में भर्ती करवाया।

विज्ञापन


विज्ञापन


जिले के सुरौली थाना क्षेत्र निवासी और रफ्तार गैंग का सरगना नीतेश यादव उर्फ रफ्तार यादव के ऊपर एक दर्जन गंभीर मुकदमें दर्ज हैं। अभियुक्त नीतेश यादव बिहार राज्य से देवरिया जिले में आ रहा था। इसकी भनक एसओजी और लार पुलिस को लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह तीन बजे पुलिस ने उसे लार थाना क्षेत्र के सहजौर में घेरने की कोशिश की। पुलिस से घिरता देखकर रफ्तार यादव ने भागने और पुलिस का घेरा तोड़ने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। जबाबी कार्रवाई में रफ्तार गैंग के सरगना नीतेश यादव उर्फ रफ्तार के बाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर गया।

पुलिस ने घायल बदमाश के पास से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल, कई कारतूस और एक बाइक बरामद की है। घायल बदमाश को ईलाज के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। रफ्तार गैंग सरगना नीतेश यादव गैंगस्टर एक्ट में भी वांछित था। इसके ऊपर हत्या,लूट, छिनैती,हत्या का प्रयास के कई मुकदमे अलग अलग थाना में दर्ज हैं।


एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि आज सुबह तीन बजे हमारी एसओजी टीम और लार पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग की जा रही है। तभी मोटर साइकिल से एक युवक आता दिखाई दिया। जब उसे रोकने की कोशिश की गई तो वह फायरिंग करते हुए भागने लगा।

पुलिस ने जबाबी फायरिंग की जिसमें उसे गोली लगी है। पकड़े गए बदमाश की पहचान नीतेश यादव उर्फ रफ्तार के रूप में हुई है। जो इस जिले में रफ्तार गैंग का प्रमुख है। बताया कि इस गैंग में 30- 35 सदस्य हैं। कुछ पहले से बंद हैं। अन्य बचे बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तार कार लिया जाएगा। इनका पेशा हत्या, लूट, धमका कर पैसा वसूलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed