फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   criminal arrested with carbine

बदमाश गिरफ्तार, कारबाइन व लूट के रुपये बरामद

Thu, 25 Aug 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
criminal arrested with carbine
लूट का आरोपी अवैध कार्बाइन के साथ गिरफ्तार।संवाद - फोटो : DEORIA
बदमाश गिरफ्तार, कारबाइन व लूट के रुपये बरामद
विज्ञापन

पांच जुलाई को कोऑपरेटिव चौराहे पर हुई थी एक लाख की लूट
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोऑपरेटिव चौराहे के पास पांच जुलाई को एक लाख रुपये लूट की घटना में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को बरियारपुर थाना क्षेत्र के गोरयाघाट से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त कारबाइन और एक बैग में रखे 42 सौ रुपये भी बरामद किए हैं।
पांच जुलाई को शहर के कोऑपरेटिव चौराहा स्थित उमा श्री काम्प्लेक्स के फॉरेक्स मार्ट में एक लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस घटना का मास्टरमाइंड सुनील गोंड़ कई दिनों से फरार चल रहा था। इसको पुलिस ने गोरया घाट के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि दोस्तों के साथ मिलकर कारबाइन के बल पर घटना को अंजाम दिया था। जिसे गोरयाघाट में गंडक नदी के किनारे एक बगीचे में छिपा कर रखा है। सुनील की निशानदेही पर पुलिस ने एक बैग में रखा कारबाइन और 4200रुपये बरामद किया है। सदर कोतवाल मृत्युंजय सिंह ने बताया कि लूट की घटना में शामिल एक बदमाश फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed