{"_id":"5e4045d48ebc3ee5cf02f93f","slug":"criminal-arrested-in-deoria-deoria-news-gkp340446870","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
पेट्रोल पंप मालिक से स्कूटी समेत लूटे थे डेढ़ लाख रुपये
डेढ़ साल से पुलिस कर रही थी बदमाश बृजमोहन की तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली और एसओजी टीम ने रविवार को 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। 23 नवंबर 2018 की रात पेट्रोल पंप मालिक से हुई लूट के मामले में वह वांछित चल रहा था। आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
गरुणपार मोहल्ला निवासी सुरेंद्र मोहन अरोरा का पुरवां चौराहे पर पेट्रोल पंप है। 23 नवंबर 2018 की रात वह पेट्रोल पंप से स्कूटी की डिकी में डेढ़ लाख रुपये रखकर घर जा रहे थे। सदर कोतवाली के सामने पहुंचे थे कि चार बदमाश स्कूटी और रुपये लूटकर फरार हो गए। उसी साल 20 दिसंबर को तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कुछ रुपये बरामद किए थे। इस मामले में सलेमपुर कोतवाली के सेमरा घुसरी गांव निवासी बृजमोहन उर्फ बड़े की तलाश पुलिस को थी। पिछले दिनों एसपी ने उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। रविवार को सदर कोतवाल टीजे सिंह, एसआई अवधेश यादव, कांस्टेबल पवन गोंड, संजय यादव, वर्मा प्रजापति, मनीष कुमार, नरसिंह यादव, महिला कांस्टेबल पिंकी और एसओजी टीम ने उसे खरजरवा रोड, साकेनगर स्थित एक गैस एजेंसी के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि लूट के मामले में फरार चल रहे 15 हजार के इनामी बदमाश बृजमोहन उर्फ बड़े को गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर उसे जेल भेज दिया गया है।