फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth stabbed 0

युवक पर चाकू से हमला

Tue, 13 Sep 2016 10:53 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 13 Sep 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Youth stabbed 0
दुर्गेश चौहान - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। नाली में पानी गिराने को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। मामला मारपीट तक पहुंच गया। पथराव के बाद एक पक्ष ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। विवाद में तीन लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामपुर कारखाना के सेखौना बिजलहिया टोला निवासी दुर्गेश चौहान का बड़े पिता से विवाद चल रहा है। नाबदान में पानी गिराने को लेकर दो पक्षों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी है। सोमवार की रात दुर्गेश के पिता बाइक लेकर नाबदान में गिर गए। उनका पैर चोटिल हो गया। सुबह इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ।
विज्ञापन


दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव किया। जिससे भगदड़ मच गई। आरोप है कि इस बीच दूसरे पक्ष के लोग दुर्गेश चौहान के घर में घुस गए और उसके ऊपर चाकुओं से हमला कर दिय। सिर, पैर और हाथ में चोट लगने के बाद वह गिर गया। मारपीट में दुर्गेश के अलावा में उसके माता-पिता भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। दूसरे पक्ष के लोग भी मारपीट में घायल बताए जा रहे है। विवाद के बाद दोनों घरों में तनाव है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष में मारपीट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed