{"_id":"6215bce605ec15442240b92d","slug":"youth-beaten-to-death-for-dancing-in-orchestra","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: आर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर युवक की पीट- पीटकर हत्या, गांव में मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देवरिया: आर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर युवक की पीट- पीटकर हत्या, गांव में मचा कोहराम
Wed, 23 Feb 2022 10:29 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 23 Feb 2022 10:29 AM IST
सार
18 फरवरी की रात एक बरात में मारपीट हुई थी। इस घटना में अखिलेश को गंभीर चोट लग गई थी। उसका इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एकौना तिघरा गांव निवासी एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। 18 फरवरी की रात वह कुशीनगर जिले के रामपुर मिश्री गांव में बरात में शामिल होने गया था। इस दौरान आर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर हुए विवाद में लोगों ने उसे लाठी से जमकर पीट दिया। घायल का उपचार गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्राम तिघरा खैरवा निवासी राहुल सिंह की बरात 18 फरवरी को ग्राम रामपुर मिश्री थाना हाटा जिला कुशीनगर गई थी। दरवाजे पर द्वार पूजा में आर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर बराती व घराती में मारपीट हो गई। मारपीट में बराती पक्ष के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए थे। जिसमें तिघरा खैरवा निवासी अखिलेश सिंह (29) पुत्र सुरेंद्र सिंह के सिर में गंभीर चोट लग गई थी।
विज्ञापन
उनका इलाज गोरखपुर स्थित निजी अस्पताल में चल रहा था। 22 फरवरी को सुबह इलाज के दौरान घायल अखिलेश सिंह की मौत हो गई। मौत की सूचना पर हाटा पुलिस शव को कब्जे में लेकर कुशीनगर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन
मंगलवार देर रात शव दरवाजे पर आने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक युवक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। मृतक के पिता खेती करते हैं। मृतक बैंगलोर में रहकर मजदूरी करता था। उसकी एक बहन है, जिसकी शादी की जिम्मेदारी मृतक के ऊपर थी।
अखिलेश सिंह का विवाह एक वर्ष पूर्व हुआ था। बेटे के असामयिक मौत से मां राधिका देवी का बुरा है। पत्नी कंचन सिंह व बहन अमृता सिंह शव के पास बेसुध पड़ी हुई थी।