{"_id":"578916b24f1c1b2b0d13d591","slug":"young-men-beaten-relatives-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने बारातियों रिश्तेदारों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों ने बारातियों रिश्तेदारों को पीटा
देवरिया
Updated Fri, 15 Jul 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। संगीत कार्यक्रम के दौरान बारातियों और गांववालों के बीच मारपीट हो गई। इससे बारात में भगदड़ मच गया। मारपीट में घायल लोगों का इलाज सीएचसी पर कराया गया। पुलिस इस मामले में गांव के चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के बुद्धिराम गढ़वा गांव निवासी चंद्रिका सिंह के घर बुधवार की रात बारात आई थी। बारात में संगीत कार्यक्रम के दौरान गांव के युवकों और बारातियों के बीच विवाद हो गया।
इस दौरान युवकों ने चंद्रिका के घर में घुसकर साले समेत कई रिश्तेदारों को पीटकर घायल कर दिए। इसके अलावा कुर्सियां और बर्तन तोड़ दिए। गांव पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और घायलों का इलाज के लिए सीएचसी पर पहुंचाया।
विज्ञापन
पुलिस इस मामले में चंद्रिका की तहरीर पर नंदकिशोर सिंह, राजकिशोर सिंह, रोहित सिंह और पप्पू सिंह उर्फ विक्रम के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का केस दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष के रोहित सिंह, राजबहादुर सिंह और अंशू सिंह का शुक्रवार को सीएचसी पर मेडिकल हुआ। इस बाबत प्रभारी कोतवाल अशोक यादव ने बताया केस दर्ज कर लिया गया है।