फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Wounded in the assault ,death, jam

मारपीट में घायल की मौत पर हंगामा, जाम

Sun, 17 Apr 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 17 Apr 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
Wounded in the assault ,death, jam
पति की मौत के बाद धरना स्थल पर बेहोश हुई पत्नी।
सलेमपुर में होली के दिन चली गोली से घायल युवक ने इलाज के दौरान लखनऊ एसजीपीजीआई में शनिवार की रात दम तोड़ दिया। इसकी खबर मिलते ही गांव में तनाव बढ़ गया। गुस्साए लोगों ने महदहा चौराहे पर लाश रखकर सड़क जाम कर दिया। जिसके चलते तीन घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सीओ के आश्वासन के बाद नाराज लोग शांत हुए। पुलिस ने लाश को  पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विवाद में घायल हुए एक अन्य युवक की इलाज के दौरान पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के रजडीहा गांव में 24 मार्च को होली के दिन सोनू गोंड के तमंचे से गोली चल गई। गोली से राजेश यादव और सोनू गोंड घायल हो गए । इसके बाद गांव में हुए बवाल में दस से अधिक लोग घायल हो गए। राजेश का इलाज लखनऊ पीजीआई में चल रहा था। शनिवार की रात 11 बजे अचानक उसकी मौत हो गई। रविवार को सुबह 10 बजे एंबुलेंस से लाश को लेकर घर वाले महदहा चौराहा पर पहुंचे और सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने जबरन लाश लेने की कोशिश। इसको लेकर आक्रोशित लोगों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। तीन घंटे बाद करीब एक बजे सलेमपुर के प्रभारी सीओ शिवनाथ गुप्ता मौके पर पहुंचे और लोगों से वार्ता कर चार सूत्रीय मांग पत्र लेकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बता दें कि गोली चलने के बाद मारपीट की घटना में राजेश का चचेरा भाई बालेंद्र यादव भी घायल हो गया था। जिसकी 26 मार्च की रात में लखनऊ एसपीपीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के विरोध में लोगों ने सड़क पर लाश रखकर सड़क जाम कर दिया था। इस मामले में गांव के प्रधान समेत तेरह लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसमें नौ आरोपी जेल में बंद हैं। जबकि चार आरोपी फरार चल रहे हैं।


एक पक्ष के दो युवकों की मौत के बाद गांव का माहौल और खराब हो गया है। वहीं प्रशासन की ओर से गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इस बाबत इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार से वार्ता के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed