{"_id":"59149fd74f1c1ba74a8510bf","slug":"woman-submerged-in-rapti-seek-exploration","type":"story","status":"publish","title_hn":"राप्ती में डूबी युवती, तलाश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राप्ती में डूबी युवती, तलाश जारी
देवरिया
Updated Thu, 11 May 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने गोताखोरों की टीम बुलाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। नगवा गांव में ममेरी बहन के साथ राप्ती नदी में नहाने गई 18 वर्षीय लड़की डूब गई। उसे बचाने के चक्कर में मामा की लड़की भी डूबने लगी। नदी में नहा रहे गांव में दो किशोरों ने मेनका को बचा लिया। लेकिन वंदना को नहीं बचा पाए। उन्होंने नदी में काफी देर तक तलाश की पर पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने गोताखोरों की टीम बुलाई है।
घटना गुरुवार को दिन में 12 बजे की है। गोरखपुर जिले के झगहां थाने के भकुरहा गांव की रहने वाले रामाज्ञा की बेटी वंदना ननिहाल देवरिया के नगवा निवासी शिवसागर के घर आई थी। वह मामा की बेटी मेनका के साथ नदी में नहाने गई थी। नहाने के दौरान वंदना डूबने लगी, उसे बचाने के लिए मेनका लपकी तो वह भी गहरे पानी में चली गई। मेनका और वंदना को डूबता देख नदी में नहा रहे दो किशोर बचाने को दौड़े। उन्होंने मेनका को गहरे पानी से खींच कर बाहर निकाला। लेकिन वंदना उनकी पकड़ से दूर हो गई।
किशोरों ने पानी में वंदना को खोजने का काफी प्रयास किया। घंटों मशक्कत के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के गोताखोरों की टीम बुलाई। गोताखोर राप्ती नदी में चार घंटे से तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं लगा पाए। ग्राम प्रधान मंटू राव ने कहा कि गोताखोरों की टीम लगाकर तलाश की जा रही है। दो किशोरों के साहस से एक लड़की की जान बच गई है।