फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman killed in mysterious circumstances, accused of murder

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 09 Feb 2017 10:57 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 09 Feb 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
 Woman killed in mysterious circumstances, accused of murder
demo pic - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। लाला टोली वार्ड में संदिग्ध हालत में एक विवाहिता की मौत हो गई। घर वाले गृह कलह को लेकर फंदा लगाकर जान देने की बात कह रहे हैं। मायके वाले ससुरालियों पर गला दबा कर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


लाला टोली वार्ड के विजय चौरसिया बस स्टेशन पर पान की दुकान चलाते हैं। घरवालों के अनुसार बुधवार की रात करीब सात बजे विजय की पत्नी 32 वर्षीय रीना कमरे में कुंडी से लटकती मिली। उसने मफलर का फंदा बनाकर गले में डाल रखा था। आनन-फानन में घरवाले सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम कराने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


महिला को पांच साल का बेटा भी है। मायका लार के बरई टोले में है। भाई दिनेश ने पुलिस से ससुरालियों पर प्रताड़ना करने का आरोप लगाया। कहा कि जब बहन ने विरोध किया तो गलाकर दबाकर मारा डाला। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक बीबी सिंह ने कहा कि मौत के कारणों को पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर देवरिया के सोनूघाट इलाके की रहने वाली एक किशोरी ने गांव के एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed