{"_id":"57bb36694f1c1b6138d4f1ce","slug":"when-the-train-stopped-at-a-station-sprung-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर नहीं रुकी ट्रेन तो कूदा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेशन पर नहीं रुकी ट्रेन तो कूदा युवक
देवरिया
Updated Mon, 22 Aug 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी। न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन भटनी स्टेशन पर नहीं रुकी तो एक युवक 115 नंबर रेलवे ढाले पर चलती ट्रेन से कूद गया। गंभीर रूप से घायल युवक को लोगों ने सीएचसी पर पहुंचाया जहां उसका इलाज हुआ। सूचना पर पहुंचे घर वाले उसे लेकर चले गए।
सलेमपुर के श्रीराम सिंह का 30 वर्षीय बेटा पवन सोमवार को गोरखपुर से असम जाने वाली जलपाई गुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुआ। उसे भटनी रेलवे स्टेशन पर उतरना था। लेकिन ट्रेन का स्टॉपेज भटनी में नहीं होने के कारण वह रनथ्रू गुजर रही थी। इससे घबराया युवक यात्रियों के मना करने के बाद भी 115 नंबर रेलवे ढाले पर चलती ट्रेन से नीचे कूद गया।
युवक के सिर और पैर में चोटें आई है। घायल युवक को जीआरपी ने लोगों के सहयोग से पीएचसी पर पहुंचाया। सिर में चोट लगने से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर अस्पताल पहुंचे घर वाले दूसरे अस्पताल में इलाज कराने की बात कह युवक को लेकर चल गए। इस बाबत जीआरपी एसओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चलती ट्रेन से उतरने के दौरान युवक घायल हो गया।