{"_id":"581cbfc94f1c1b5465436318","slug":"western-union-operator-killing-four-lakh-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्टर्न यूनियन संचालक की हत्या, चार लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वेस्टर्न यूनियन संचालक की हत्या, चार लाख लूटे
देवरिया
Updated Fri, 04 Nov 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
अमरजीत की हत्या की खबर सुनकर बदहवास परिवार के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी/देवरिया गुुरुवार की रात वेस्टर्न यूनियन संचालक की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी और चार लाख रुपये लूट लिए। भाई बदमाशों के चंगुल से बच निकला। युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। नाराज लोगों ने पड़री बाजार में सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। एसपी के आश्वासन पर लोगों ने सड़क जाम खत्म किया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज की है।
खामपार थानाक्षेत्र के बड़हरिया गांव निवासी अमरजीत कुुशवाहा पड़री बाजार में वेस्टर्न यूनियन एंजेंसी के माध्यम से करेंसी एक्सचेंज के साथ टूर एवं ट्रैवेल्स एजेंसी भी चलाते थे। गुरुवार रात 10 बजे दुकान बंद कर छोटे भाई विक्रम के साथ बाइक से घर जा रहे थे। स्याही पुल के समीप पहुंचे थे कि दो लोगों ने बाइक रोक ली। बाइक रुकते ही गन्ने के खेत में छिपे बदमाशों ने धावा बोल दिया और रकम से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर अमरजीत को बदमाशों ने गोली मार दी।
अन्य बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। जान बचाकर किसी तरह विक्रम पड़री बाजार में पहुंचा और घटना की जानकारी लोगों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया। युवक की हत्या की खबर मिलते ही पड़री बाजार के दुकानदारों और कई संगठन के लोगों ने शुक्रवार को सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
एक बजे पहुंचे एसपी मोहम्मद इमरान ने तीन दिन में घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। दो घंटे तक बंगरा-पड़री मार्ग पर यातायात ठप रहा। एसओ राजेंद्र प्रताप सिंह यादव ने बताया कि विक्रम की तहरीर पर आठ से दस अज्ञात बदमाशों पर हत्या व लूट का केस दर्ज कर लिया गया है।