फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Wall fell on Woman, died

महिला पर दीवार गिरी, मौत

Fri, 18 Mar 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Fri, 18 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Wall fell on Woman, died
दीवार ‌ग‌िरने से म‌ह‌िला की माैत।
देवर‌िया के भाटपाररानी में दुबौली में शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे एक महिला के ऊपर दीवार ढह गई। इससे उनकी मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने महिला के शव को बाहर निकाला और घायल दोनों बच्चों को पीएचसी पर पंहुचाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


दुबौली में गांव के बाहर चकरवा स्थान पर रामस्वरूप दुसाध का परिवार झोपड़ी डालकर रहता है। सुबह रामस्वरूप की पत्नी सुरजी देवी(59) घर के बाहर मिट्टी की दीवार के पास झाड़ू लगा रही थी कि  अचानक उनके ऊपर दीवार गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवार ढहने की आवाज सुनकर लोग उधर दौड़े। लोगों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दीवार के पास खेल रहे महिला के दो नाती आदित्य (7) व प्रिंस (5) गंभीर रूप से घायल हो गए।


आदित्य के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। वह बेहोश हो गया। परिवार वाले उसे लेकर पीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेज दिया गया। विधायक आशुतोष उपाध्याय गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed