{"_id":"57b742524f1c1b363c6eb84c","slug":"viral-video-of-rape-try","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप की कोशिश का वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप की कोशिश का वीडियो वायरल
देवरिया
Updated Fri, 19 Aug 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। घर से सिलाई के लिए निकली किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश की गई। आरोपियों ने किशोरी का वीडियो भी वायरल कर दिया। किशोरी के घरवालों के हाथ जब वीडियो लगा तो उनके होश उड़ गए।
थाने पहुंचकर पीड़ित पक्ष ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। घटना स्थल की सीमा को लेकर इंस्पेक्टर ने केस दर्ज करने से इंकार कर दिया। बघौचघाट इलाके में वीडियो वायरल करने का यह दूसरा मामला है। इसके पहले एक और किशोरी का वीडियो वायरल हो चुका है।
तहरीर में परिजनों ने बताया कि 15 अगस्त की शाम तीन बजे वह सिलाई सीखकर घर लौट रही थी। गांव का युवक बाइक पर बैठाकर घर छोड़ने की बात कर नरायनपुर गांव लेकर चला गया। वहां एक कमरे में जबरदस्ती खींच ले गया जहां चार लोग पहले से मौजूद थेे, जो किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
एक युवक वीडियो बनाने लगा। बात नहीं बनी तो आरोपियों ने किशोरी को मारा पीटा जिससे किशोरी बेहोश हो गई तो घबड़ाकर आरोपी उसे एक खेत में फेंककर भाग गए। शाम होते ही दुष्कर्म की कोशिश का एक वीडियो परिजनों के पास पहुंच गया। घरवालों ने बघौचघाट थाने में तहरीर दी।
इंस्पेक्टर माधव प्रसाद द्विवेदी ने घटना स्थल कुशीनगर के पटहेरवा थानाक्षेत्र का कहकर केस दर्ज करने से इंकार कर दिया। लेकिन परिजनों का कहना है कि लड़की को बघौचघाट से अगवा किया गया, ऐसे में बघौचघाट में केस दर्ज होना चाहिए। इंस्पेक्टर माधव प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी है लेकिन मामला पटहेरवा थाने का है।