{"_id":"5908cc364f1c1b8e16440fe0","slug":"villagers-stopped-the-funeral-of-the-martyr-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में शहीद का अंतिम संस्कार करने से गांववालों ने रोका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवरिया में शहीद का अंतिम संस्कार करने से गांववालों ने रोका
देवरिया
Updated Tue, 02 May 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रति लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर था।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवरिया। शहीद प्रेमसागर की अंतिम यात्रा को गांववालों ने रोक दिया। उनकी मांग है कि सीएम योगी आदित्यनाथ को बुलाने की मांग पर अड़ गए। वहीं परिवारवाले ताबूत खोलकर पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन की मांग कर रहे हैं। शहीद के सम्मान पर नारे लगाए गए। गांववालों के तेवर देख कर प्रशासनिक अफसरों के पसीने छूटने लगे। मान मनौव्वल के दौरान पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार किया। इससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके बावजूद गांववाले जिद पर अड़े हैं। टीकमपार-भाटपाररानी में शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचने का बाद श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदेश सरकार की तरफ से कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने श्रद्धांजलि दी। विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय बबलू समेत अन्य जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक, पुलिस अफसरों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। बीएसएफ के जवानों ने मंगलवार की रात आठ बजे के बाद मातमी धुन बजाकर अंतिम सलामी दी।