फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   two persins suiceded

दो लोगों ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 09 Apr 2017 10:53 PM IST
deoria
deoria Updated Sun, 09 Apr 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
देवरिया/रामपुर कारखाना। 
विज्ञापन

घरेलू कलह में महिला सहित दो लोगों ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पहली घटना सदर रेलवे स्टेशन परिसर की है जबकि दूसरी रामपुर कारखाना के अशोक इंटर कॉलेज की है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भागलपुर, रंगरापुर इलाके के मुरली निवासी विमल कुमार सदर स्टेशन पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। क्वार्टर पर उनकी पत्नी कुमकुम भी साथ रहती थीं। शनिवार को कुमकुम ने फंदा लगाकर जान दे दी। घर में कोई नहीं था। ड्यूटी से लौटने के बाद विमल को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि घरेलू विवाद के कारण महिला अवसाद में थी। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

उधर, रविवार की सुबह रामपुर कारखाना स्थित डुमरी अशोक इंटर कॉलेज में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। डुमरी गांव निवासी छोटे पुत्र बशीर बीते छह वर्ष से पुणे में प्राइवेट नौकरी करता था। दो माह पहले वह घर आया था। गांव में कोई काम नहीं करता था। बहन शादी योग्य हो गई है। इस बात को लेकर उसकी मां छोटू को अक्सर ताना देती थी। पुलिस का कहना है कि यह बात छोटू को नागवार लगी। शनिवार की रात छोटू अशोक इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आम के पेड़ से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर लटक गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थानेदार परमाशंकर यादव पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि छोटू की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed