{"_id":"580e41564f1c1bcf75bc296a","slug":"two-people-including-the-girl-s-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती सहित दो लोगों ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती सहित दो लोगों ने की आत्महत्या
देवरिया
Updated Mon, 24 Oct 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया/बघौचघाट। घरेलू विवाद में युवती सहित दो लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। शहर के भटवलिया में पत्नी से नाराज अधेड़ ने फंदा लगाकर जान दे दी। बघौचघाट के कोइलसवा गांव की युवती ने पारिवारिक पाबंदी के कारण फंदे से लटक गई।
खुखुंदू, मुंडेरा निवासी उमेश खरवार परिवार के साथ भटवलिया में किराए के मकान में रहता था। घर पर पत्नी मुन्नका देवी और बेटी रहती थी। कुछ दिन पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। नाराज होकर पत्नी बेटी को लेकर मायके चली गई।
रविवार रात लगभग दो बजे के करीब उमेश ने मकान की रेलिंग में फंदा लगाकर लटक गया। सुबह जब मोहल्ले के लोगों को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बघौचघाट थाना क्षेत्र के कोइलसवा गांव में एक युवती का रात को परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
इससे नाराज युवती ने फंदा लगाकर कमरे में जान दे दी। जानकारी होते ही घरवाले ने शव का दाह संस्कार कर दिया। सुबह गांव वालों को भनक लगी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच के लिए गांव पहुंची तो परिवार के लोग घर छोड़कर फरार थे।
सीओ सिटी अजय कुमार सिंह ने बताया कि भटवलिया की घटना पारिवारिक विवाद का कारण है। युवती के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। परिवार के लोगों से पूछताछ होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।