फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   two passengers mugged by Jhrkhuranon

दो रेलयात्रियों को जहरखुरानों ने लूटा

Sat, 09 Apr 2016 12:00 AM IST
deoria
deoria Updated Sat, 09 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
 two passengers mugged by Jhrkhuranon
लिच्छवी एक्सप्रेस की घटना, विदेशी मुद्रा समेत सारा सामान गायब। - फोटो : अमर उजाला
 विदेश से कमाकर गोपालगंज(बिहार) जा रहे दो यात्रियों को जहरखुरानों ने चाय पिलाकर बेहोश कर दिया और उनका सामान लूट ले गए। यात्रियों द्वारा सूचना देने पर जीआरपी ने दोनों को बेहोशी हालत में उतार उनका उपचार कराया और परिवारवालों को सूचना दी। शुक्रवार शाम को पहुंचे परिजन दोनों को घर ले गए।
विज्ञापन


बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के मल्ही गांव निवासी सिकंदर ओमान और इसी जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के मगहा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह सऊदी अरब कमाने गए थे। वे दोनों फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे और यहां लिच्छवी एक्सप्रेस के एसवन कोच में सवार होकर वे घर आ रहे थे। सिकंदर के मुताबिक कानपुर सेंट्रल के आगे एक युवक चाय बेच  रहा था। 
विज्ञापन


दोनों ने चाय पी। उसके बाद उन्हें कुछ भी पता नहीं। दोनों यात्रियों के बेहोश होने की जानकारी रेलयात्रियों ने मऊ स्टेशन को इसकी जानकारी दी। मऊ में रेलवे डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें रवाना कर दिया। भटनी में ट्रेन के पहुंचने पर जीआरपी एसओ राजीव कुमार सिंह और स्टेशन अधीक्षक आरके यादव ने उतरवाया और दोनों का रेलवे डॉक्टर को बुलवाकर इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के पास पासपोर्ट और ट्रेन का टिकट मिला। सिकंदर ने बताया कि उसके पास ओमान की मुद्रा 75 रियाल, 10 हजार रुपये के अलावा कपड़े आदि था, जो     गायब है। जबकि सुरेंद्र सिंह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं होने से उसके सामानों का पता नहीं चल सका है। इस बाबत एसओ ने बताया कि दोनों का इलाज कराया गया। तबीयत में सुधार होने पर परिवार वालों के साथ घर भेज दिया गया है। ठीक होने पर बुलाया गया है ताकि केस दर्ज किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed