फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two dead body found in gandak

गंडक में मिली दो लोगों की लाश, हत्या की आशंका

Sun, 19 Jun 2016 05:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 19 Jun 2016 05:43 PM IST
विज्ञापन
Two dead body found in gandak
केरवनिया पुल के नीचे गंडक नदी में लाश मिलने के बाद घाट पर जुटी लोगों की भीड़।
छोटी गंडक में दो लोगों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर जुटे लोगों ने हत्या की आशंका जताई। वहीं घर वाले इस बारे में कुछ कहने से इनकार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


भटनी थाना क्षेत्र के डेमुसा बाबू टोला निवासी दहारी गुप्ता (40) शुक्रवार को घर से सूखा राहत की रकम जांच करने की बात कहकर पंजाब नेशनल बैंक एकला आम के लिए निकले। देर शाम तक उनके वापस नहीं लौटने पर घर वालों की चिंता बढ़ गई। रविवार को छोटी गंडक नदी में कुरमौटा गांव के समीप लोगों ने उनकी लाश देखी।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को नदी से बाहर निकलवाया। जंगली बाबा स्थान के पास दहारी का ठेला और इसमें रखा हुआ बैंक पासबुक मिला जिससे पुलिस ने इसकी पहचान की। दहारी घर का अकेला कमाऊ सदस्य था। ठेला चलाकर परिवार का पेट पालता था। इसके मौत के बाद इसकी पत्नी प्रभावती देवी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा घांटी गांव निवासी हरिशंकर यादव (50) शनिवार को दोपहर में घर से बाजार जाने की बात कहकर निकले। रविवार को उनकी लाश खामपार थाना क्षेत्र के करवनिया पुल के समीप गंडक में लोगों ने देखी। उनके शरीर पर कपड़ा नहीं था। दोनों लाशों को देखने के बाद लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। इस बाबत भाटपाररानी सीओ विश्वनाथ गुप्ता ने बताया कि नदी में मिली लाशों की पहचान कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजहों की जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed