फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   trick sums

महिला को झांसा देकर रकम डकारी

Sat, 02 Apr 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sat, 02 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
trick sums
क्राइम
रुद्रपुर के बनिएनी गांव की रहने वाली एक महिला को जालसाज ने फोन पर झांसे में लेकर अपने बैंक खाते में रकम डलवा ली। महिला का पति सऊदी अरब में काम करता है। जालसाज ने उसके पति के बीमार होने की बात बताकर इलाज के लिए तत्काल रकम भेजने को कहा। पति की जान बचाने के खातिर महिला ने अपने गहने बेचकर जालसाज के खाते में 34 हजार रुपये जमा कराए। पति से बात होने के बाद सच्चाई पता चला। महिला में पश्चिम बंगाल के छत्तीस परगना जनपद के जालसाज के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


घटना 15 मार्च की है। सरिता देवी के पति उमेश सऊदी अरब में गाड़ी चलाते हैं। वह नौ माह पहले विदेश कमाने गए थे। घटना के एक दिन पहले सरिता के मोबाइल पर जालसाज ने फोन किया और उनसे कहा कि विदेश में उनके पति की हालत काफी खराब है। वह दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए हैं। अस्पताल में उन्हें आइसीयू में भर्ती किया गया है। उसका इलाज चल रहा है रुपये की कमी आ रही है। जान बचाने के लिए 50 हजार का इंतजाम कर तुरंत भेजना पड़ेगा।
विज्ञापन


पति के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही सरिता घबरा गई। उसने दूसरे दिन रुद्रपुर के एक स्वर्ण व्यवसायी के यहां अपने गहनों को बेच दिया। बकौल सरिता उसने  35 हजार जालसाज के बताए खाते में जमा कर दिए। जालसाज ने उसे स्टेट बैंक का खाता नंबर दिया था। दो दिन बाद उसके पति का फोन आने पर हकीकत पता चली तो वह हक्का बक्का रह गई। स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक ने बताया कि महिला ने पश्चिम बंगाल के चौबीस परगना जिले के बरहट्ठी गांव के रहने वाले नितांशु के खाते में रकम जमा कराया था । सरिता ने बैंक से जालसाज के खाते का ब्योरा जुटाकर पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर जालसाज तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed