फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Threw stones at those cases,

पथराव करने वालों पर केस दर्ज

Fri, 14 Oct 2016 11:18 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 14 Oct 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Threw stones at those cases,
लार पुलिस छावनी में तब्दील है। - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। लार नगर में नारियल जुलूस के दौरान पथराव में एसओ समेत 16 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस की लाठी से आठ लोगों को चोटें आई हैं। इसमें छह महिलाएं शामिल है। सभी घायलों का इलाज सीएचसी पर हुआ। इस मामले में एसओ की तहरीर पर नौ नामजद और 500 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज हुआ है। लार का माहौल बिगड़ता जा रहा है।
विज्ञापन


गुरुवार की शाम को लार बाजार में नारियल जुलूस में शामिल लोगों पर पुलिस ने चनुकी मोड़ पर लाठीचार्ज कर दिया। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। लोगों का आरोप है कि पुलिस के लाठीचार्ज से माहौल बिगड़ गया। यदि पुलिस ने सूझबूझ से काम लिया होता तो शायद बात न बिगड़ती।
विज्ञापन


पथराव में लार एसओ अंशुमान यादव, एसआई योगेंद्र सिंह यादव, सुदेश शर्मा, महेंद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह, विजय बहादुर, अनिल सिंह, राधेश्याम, सिपाही गोविंद यादव, विनय यादव, अजय यादव, अशोक चौधरी, उपेंद्र सिंह, राम सिंह, अभिमन्यु सिंह घायल हो गए। पुलिस लाठीचार्ज से चनुकी मोड़ की महिला चांदमती देवी, मंजू देवी, गुड़िया देवी, राजकुमारी, देवंती, सबिता, पार्वती देवी, भोला और उमेश घायल हो गए। पुलिस के भय से सभी लोग घर में दुबके रहे। शुक्रवार को सुबह सभी लोगों का इलाज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ पुलिसकर्मियों ने भी दूसरे दिन अपना मेडिकल करवाया। पुलिस इस मामले में अखिल सिंह, मनोज गुप्ता, प्रदीप कुमार, विकास शर्मा, सुधीर सिंह, बंटी सिंह, अरविन्द मद्घेशिया, सुमित सिंह, कुलदीप सिंह सहित 500 अज्ञात लोगों पर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इस बाबत एसओ अंशुमान यदुवंशी ने बताया कि नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed