{"_id":"57adfc764f1c1bb17cee44f9","slug":"three-lakh-contractor-bag-snatched","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार से तीन लाख रुपयों से भरा बैग छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकेदार से तीन लाख रुपयों से भरा बैग छीना
देवरिया
Updated Fri, 12 Aug 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
लूट का छविचित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। साकेतनगर मोहल्ले में एक ठेकेदार का तीन लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश भाग गए। उन्होंने कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ठेकेदार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मूलरूप से भलुअनी के गड़ेर के रहने वाले अखिलेश शाही का साकेतनगर मोहल्ले में मकान है, वे ठेकेदारी करते हैं। शुक्रवार की शाम चार बजे वह राघवनगर स्थित एसबीआई की शाखा से तीन लाख रुपये निकालकर घर गए। दरवाजे पर पहुंचे थे कि तभी किसी का फोन आ गया। रुपये से भरा बैग कंधे पर टांगकर वह बात करने में मशगूल हो गए।
इसी दौरान एक बाइक से दो युवक आए और बैग छीनकर भागने लगे। इस दौरान ठेकेदार गिर गए और उनको चोट भी लग गई। उन्होंने तत्काल ईंट उठाकर बदमाशों पर चलाया, लेकिन वह भाग गए।
विज्ञापन
अखिलेश ने अपनी बाइक स्टॉर्ट कर उनका पीछा किया, लेकिन वे किसी गली के रास्ते भाग गए। ठेकेदार अखिलेश शाही ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया।
ठेकेदार से घटना के बारे में पूछताछ की गई। सदर कोतवाल अनिल पांडेय का कहना है कि ठेकेदार का बैग छीनकर बाइक सवार युवक भाग गए हैं। उन्होंने तहरीर दी है, बदमाशों की तलाश की जा रही है।